Publish Date: Mon, 21 Sep 2020 (12:49 IST)
Updated Date: Mon, 21 Sep 2020 (12:53 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के 8 जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के कारण 49 लोगों की मौत हुई है जबकि इसके संक्रमण के 1,348 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 8 जिलों में कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित लातूर रहा, जहां 330 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हुई, उसके बाद औरंगाबाद में 277 नए मामले सामने आए और इस महामारी के कारण 10 लोगों की मौत हुई।
उस्मानाबाद में 182 नए मामले और 10 मौतें, नांदेड़ में 249 नए मामले और 6 मौतें, बीड़ में 159 नए मामले और 6 मौतें, जालना में 100 नए मामले और 2 मौतें, परभणी में 36 नए मामले और 2 मौतें तथा हिंगोली में 24 नए मामले और 1 मौत का मामला सामने आया है। (भाषा)