Hanuman Chalisa

इंदौर में 44 Corona संक्रमित, कलेक्टर ने बुलाई आपात बैठक

Webdunia
मंगलवार, 31 मार्च 2020 (11:45 IST)
इंदौर। शहर में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक शहर इंदौर में संक्रमितों की संख्‍या 44 हो गई है, जबकि पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा 64 है। प्रदेश के सभी शहरों के मुकाबले यह आंकड़ा दोगुना से भी ज्यादा है। 
 
सोमवार को इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 2 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक पुरुष और एक महिला है। वहीं उज्जैन निवासी जिस युवक ने 27 मार्च को दम तोड़ा था, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब प्रदेश में कोरोना वायरस के कहर से जान गंवाने वालों की संख्या 5 हो गई है। पीड़ितों में निजी अस्पताल के 2 डॉक्टर भी हैं। इन डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज किया था। 
 
मध्यप्रदेश में 64 : मध्य प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 64 पर पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 44 मरीज इंदौर में है। जबलपुर में 8, भोपाल में 3, उज्जैन में 5, शिवपुरी में 2 और ग्वालियर में 2 संक्रमित मिले हैं। अब तक 5 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 इंदौर के हैं एवं 2 उज्जैन के। 
 
लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए इंदौर को हाईरिस्क पर रखा गया है। इंदौर में लगातार 3 दिनों से कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि यहां कोरोना अपर सेकंड स्टेज में पहुंच गया है। आशंका जताई जा रही है कि यदि सावधानी और सख्ती नहीं रखी गई तो इंदौर तीसरे स्टेज में पहुंच सकता है।
 
एक जानकारी के मुताबिक अब तक जो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से अधिकांश की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए  इंदौर के रानीपुरा क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है, जबकि सैफीनगर और स्नेह नगर को सील करने की तैयारी है। 
कलेक्टर ने बुलाई आपात बैठक : बड़ी संख्या में मरीज मिलने के बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने आपात बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में कड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस, नगर निगम और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

अमेरिका के हाथ लगा दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार! ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ किया ऐतिहासिक समझौता

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

नेपाल आपदा: लापता गुजरातियों की संख्या बढ़कर 25 हुई, सरकार ने जारी की नई सूची और हेल्पलाइन नंबर

चीनी के बाद CNG, दूध और अंडे पर महंगाई की मार, जानें आपके घर का बजट कितना बिगड़ेगा

अगला लेख