Daily Horoscope
✕

मणिपुर में 4 लोग Corona virus से संक्रमित

Webdunia
रविवार, 17 मई 2020 (09:46 IST)
इंफाल। मणिपुर में 3 महिलाओं समेत 4 लोग कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिससे राज्य में इस बीमारी का इलाज करा रहे लोगों की कुल संख्या 5 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नए मरीजों में से 2 मुंबई से लौटे, एक चेन्नई से और एक कोलकाता से लौटा था।

उन्होंने बताया कि मुंबई से लौटे लोगों में 75 वर्षीय महिला और 48 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। वे किराए पर लिए एक वाहन से 14 मई को इंफाल पहुंचे थे और उन्हें लम्फेल में आरडी विंग में पृथक रखा गया। इनमें से एक का मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा था।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विशेष ट्रेन से हाल ही में चेन्नई से लौटी 22 वर्षीय महिला भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है और वह चुराचांदपुर जिले में एक पृथक केंद्र में रह रही है। उन्होंने बताया, महिला को बुखार आने के बाद जिला अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया।

वह राज्य के बाहर फंसे 1,140 मणिपुरी निवासियों में से एक थीं जो 13 मई को जिरिबाम रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
पृथक रह रही एक नर्सिंग पेशेवर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है और उसे यहां जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के एक अस्पताल में काम करने वाली वह नर्सिंग पेशेवर सात मई को एक बस से मणिपुर लौटी थी। मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कोविड-19 परामर्शक समिति की बैठक हुई जिसमें राज्य में नए मामले सामने आने के बाद हालात की समीक्षा की गई।

एक अधिकारी ने बताया कि लोगों का बड़ी संख्या में आना जारी रहेगा और वडोदरा, बेंगलुरु तथा हैदराबाद से आ रही तीन विशेष ट्रेनें जल्द ही राज्य में पहुंच जाएंगी। समिति ने बाहर से आने वाले सभी लोगों की जांच करने का सुझाव दिया है और अधिकारियों को जांच नतीजे आने तक उन्हें पृथक केंद्रों में रखने के लिए कहा है।

गृह विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार समिति ने राज्य सरकार से 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की है। इस बीच सरकार ने पूर्व में जिला प्रशासनों द्वारा जारी किए गए सभी कर्फ्यू पास रद्द कर दिए हैं।
मुख्य सचिव जे. सुरेश बाबू ने एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा कि पास धारकों द्वारा इन पासों का दुरुपयोग करने की घटनाएं सरकार के संज्ञान में आई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मणिपुर पुलिस ने कर्फ्यू तथा लॉकडाउन आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में 1,030 लोगों को हिरासत में लिया तथा 696 वाहनों को जब्त किया है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

नरेंद्र मोदी डरपोक हैं... चीन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सरकार पर कई सवाल

मध्यप्रदेश में नई नीली क्रांति के लिए तैयार, मत्स्य सम्मेलन में बोले CM मोहन, MSME और फूड प्रोसेसिंग से जुड़ेगा फिशरीज सेक्टर

राहुल गांधी फेल प्रोडक्ट, मानसिक रूप से भी अस्थिर, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: बियॉन्ड स्टूडियोज़ प्रदेश में करेगा ₹110 करोड़ का निवेश, 6,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

अगला लेख