मुंबई से लौटे 4 और लोग हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मिले

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2020 (10:15 IST)
शिमला। मुंबई से लौटे 4 और लोग मंडी जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर शनिवार को 173 हो गई।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीवानंद चौहान ने बताया कि मुंबई से लौटे जो 4 लोग संक्रमित पाए गए हैं, उनमें 3 एक ही परिवार के सदस्य (एक महिला, उसका बेटी और बेटी) हैं। ये लोग पहले से ही क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे। चौहान ने बताया कि महिला का पति भी हाल में मुंबई से लौटा है, लेकिन उसकी जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।
ALSO READ: इंदौर में 95 साल की महिला ने 11 दिन में कोरोना को हराया
इनके अलावा मुंबई में रहने वाला 61 वर्षीय टैक्सी चालक भी संक्रमित पाया गया है। वह मुंबई से कुछ लोगों को कुछ दिन पहले राज्य में लेकर आया था और उसे बुखार जैसे लक्षण दिखने के बाद क्वारंटाइन में रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमित 110 लोगों का अभी उपचार किया जा रहा है और 59 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
 
राज्य में संक्रमण के सबसे अधिक मामले हमीरपुर में सामने आए हैं। हमीरपुर में 55, कांगड़ा में 30, मंडी में 8, सोलन और बिलासपुर में 5-5, सिरमौर, ऊना और चम्बा में 2-2 और कुल्लू में 1 मामला सामने आया है। उपायुक्त हरिकेश मीना ने बताया कि हमीरपुर में हाल में संक्रमित पाए गए सभी 14 लोग मुंबई से लौटे थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

अगला लेख
More