Hanuman Chalisa
✕

रायबरेली में 33 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, 5 पत्थरबाज भी संक्रमित

Webdunia
मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (16:32 IST)
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मंगलवार को 33 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। 
 
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने यहां बताया कि मंगलवार को 33 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उन्होंने बताया कि जिले में दो मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद उनके संपर्क में आए इन सभी 33 लोगों को दरियापुर स्थित कृपालु महराज आश्रम में रखा गया था।
 
इन सबका क्वारंटाइन पीरियड मंगलवार को समाप्त हो रहा था। उसके बाद इन्हें घर छोड़ा जाना था, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें रोहनिया स्थित क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही इन सबको खाना पहुंचाने वाले व आश्रम में सफाई करने वाले लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है ताकि उनकी जांच कर की जा सके। 
 
कोरोना के इतने बड़े मामले प्रकाश में आने के बाद लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग टीम भी रायबरेली के लिए रवाना कर दी गई है। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शहर के फातिमा मस्जिद क्षेत्र के इलाके को और बछरावा क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। रायबरेली में  दो कोरोना पॉजिटिव मिले थे वे सहारनपुर में मिर्जापुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जिन्हें रोहनिया मे बने क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया है। 
 
5 पत्थरबाज पॉजिटिव : दूसरी ओर, मुरादाबाद में मेडिकल टीम पर हमला करने मामले में जिला जेल बंद 5 आरोपी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि गत सप्ताह मुरादाबाद के नवाबपुरा में चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी करने के आरोप में जिला जेल में बंद 17 में से 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार देर रात को मिली रिपोर्ट में 15 नए संक्रमित मामले सामने आए थे, जिसमें क्वारंटाइन सेंटर में तैनात डॉक्टर, एक नर्स भी पॉजिटिव हैं। 
 
आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार : इधर, बहराइच ज़िला पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को कैसरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि कैसरगंज इलाके के कुडौनी निवासी मोहम्मद इमरान शेख ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य राजनेताओं की अश्लील एंव अपमानजनक फोटो पोस्ट की थी। इस सिलसिले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार किया गया है। 
 
लॉकडाउन में खुली रहेंगी दवा दुकानें : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पिछले दिनों कोरोना संक्रमित दो मरीज सामने आने के बाद घोषित कंटेनमेंट और बफर जोन में दवाओं की दुकानें खुली रहेंगी। इस आशय के आदेश जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने जारी किए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख