Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में COVID-19 से अब तक 33 पुलिसकर्मियों की मौत, 2,562 संक्रमित

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में COVID-19 से अब तक 33 पुलिसकर्मियों की मौत, 2,562 संक्रमित
, रविवार, 7 जून 2020 (17:39 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 से पुलिस के एक अधिकारी समेत कम से कम 33 कर्मियों की मौत हो चुकी है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 2,562 पुलिसकर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने कहा कि मारे गए इन 33 पुलिसकर्मियों में 18 मुंबई पुलिस से हैं।
 
इस समय राज्य पुलिस बल के 1,497 कर्मियों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है जिनमें 196 अधिकारी शामिल हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि इनके अतिरिक्त लॉकडाउन के दौरान 260 पुलिसकर्मियों पर हमले किए गए और इन मामलों में 841 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमलों में करीब 86 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान 45 स्वास्थ्य कर्मियों पर भी हमले किए गए।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करना) के तहत 1,23,424 मामले दर्ज किए हैं।
 
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अवैध तरीके से परिवहन के 1,330 मामले दर्ज किए गए और इन मामलों में 23,866 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 80 हजार से अधिक वाहन जब्त किए गए। अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने अनेक अपराधों के मामले में 6.62 करोड़ रुपए का जुर्माना भी वसूला।
 
पुलिस नियंत्रण कक्षों में कार्यरतकर्मियों ने लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 से संबंधित सवालों और शिकायतों से जुड़े 1 लाख से अधिक फोन कॉल सुने। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संस्कृति मंत्रालय ने दी ASI संरक्षित स्मारक खोलने को मंजूरी