Hanuman Chalisa

अध्ययन में खुलासा, 3 परतों वाला मास्क सर्वाधिक सुरक्षित

Webdunia
शनिवार, 6 मार्च 2021 (14:32 IST)
बेंगलुरु। एक अध्ययन में पता चला है कि कई परतों वाले मास्क व्यक्ति को हवा में अथवा किसी गैस में घुले सूक्ष्म ठोस कण या द्रव्य की बूंदों (एअरोसॉल) के संपर्क में आने से रोकने के लिए सर्वाधिक प्रभावी होते हैं। बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के शोधकर्ताओं की अगुवाई वाले एक दल ने यह अध्ययन किया था।
 
आईआईएससी के अनुसार जब किसी व्यक्ति को खांसी आती है तब मुंह या नाक से निकली द्रव्य की बड़ी बूंदें (200 माइक्रॉन से बड़ी) तेज गति से मास्क की अंदरुनी परत से टकराती हैं और मास्क में अंदर घुस जाती हैं तथा आगे जाकर छोटी बूंदों में टूट जाती है और इनके हवा में या किसी गैस में घुलने की अधिक आशंका है। इस प्रकार इनमें सार्स-सीओवी-2 जैसे वायरस हो सकते हैं।
 
संस्थान ने शनिवार को एक बयान में कहा कि दल ने उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे के जरिए 1 परत, 2 परत और कई परतों वाले मास्क पर खांसने के दौरान निकले द्रव्य कणों के मास्क से टकराने और कपड़े में घुसने के बाद इनके आकार का अध्ययन किया।
 
अध्ययन में कहा गया कि 1 और 2 परत वाले मास्क में इन छोटी बूंदों का आकार 100 माइक्रॉन से कम पाया गया और इस प्रकार इनमें 'एयरोसॉल' बनने की क्षमता थी, जो लंबे समय तक हवा में मौजूद रहकर संक्रमण फैला सकते हैं।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्राध्यापक सप्तर्षि बसु ने कहा कि आप सुरक्षित हैं लेकिन आपके आस-पास मौजूद लोग सुरक्षित नहीं हैं। अध्ययन में कहा गया है कि 3 परत वाले मास्क या एन-95 मास्क सर्वाधिक सुरक्षित हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

श्रावण में जागेश्वर धाम का करें दर्शन: देवदार के जंगलों के बीच बसे 224 प्राचीन शिव मंदिर, क्या बोले सीएम धामी?

LIVE: लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित, झारखंड विधानसभा में भी बवाल

कांवड़ यात्रा में छाई अग्नि-5 मिसाइल थीम वाली कांवड़, सेना के सम्मान में शिवभक्तों की अनोखी प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र

वॉशिंगटन के आसमान में बड़ा हादसा टला? ट्रंप के मरीन वन हेलिकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा यात्री विमान, जांच शुरू

त्रेता युग सा अहसास! अनूठी है रात की रोशनी में नहाई रामनगरी अयोध्या

अगला लेख