देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 27 लाख के पार, 64531 नए मामले आए सामने

Webdunia
बुधवार, 19 अगस्त 2020 (11:36 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 64,531 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में कुल संक्रमितों की संख्या 27,67,273 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 20 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 73.64 प्रतिशत हो गई।
ALSO READ: कोरोनावायरस: क्या अब दुनिया में जवान लोग फैला रहे हैं संक्रमण?
मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,092 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 52,889 हो गई, हालांकि मौत के मामलों में गिरावट आई है और इसकी दर अब 1.91 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 6,76,514 लोगों का कोरोनावायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 24.45 प्रतिशत है। अभी तक 20,37,870 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। देश में 7 अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार पहुंचे थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 18 अगस्त तक 3,17,42,782 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 8,01,518 नमूनों की जांच मंगलवार को ही हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

New Chief Minister of Delhi : दिल्ली की नई CM बनीं रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा ने रखा प्रस्ताव

LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

डोनाल्ड ट्रंप की टिप्‍पणी पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिया यह बयान

Maharashtra Politics : 2019 में शिंदे को CM बनाना चाहते थे उद्धव ठाकरे, BJP और MVA सहयोगी आड़े आ गए, संजय राउत का दावा

CM के शपथ ग्रहण से पहले छावनी बनेगी दिल्ली, 25 हजार सुरक्षाकर्मियों की होगी तैनाती

अगला लेख
More