Covid: कोरोना संक्रमण के 2109 नए मामले, उपचाराधीन मरीज घटे

Webdunia
बुधवार, 10 मई 2023 (12:06 IST)
Corona India Update: नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (coronavirus) संक्रमण के एक दिन में 2,109 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,742 से घटकर 21,406 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (union health ministry) के बुधवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की कुल संख्या अब 4.49 करोड़ (4,49,74,909) हो गई है।
 
मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 8 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,31,722 हो गई है। इन 8 लोगों में वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें कोविड-19 से मौत की पुष्टि के बाद केरल ने मृतक संख्या में शामिल किया है। उसने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,406 है, जो कुल संक्रमितों का 0.05 प्रतिशत है।
 
मरीजों के कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय ने बताया कि बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,21,781 हो गई है जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.66 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख