dharma sangrah

बरेली सेंट्रल जेल में 21 कैदी निकले कोरोना संक्रमित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Webdunia
सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (18:51 IST)
बरेली (उप्र)। बरेली में रविवार को कोविड-19 के 49 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 21 बरेली सेंट्रल जेल के कैदी हैं। सोमवार को अपर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉक्‍टर अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में कोविड-19 के 49 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 21 बरेली केंद्रीय कारागार के बंदी हैं।
ALSO READ: 4 राज्यों में शुरू होगा कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन, ड्राइवरलेस मेट्रो की शुरुआत, देश की बड़ी खबरें
डीआईजी जेल आनंद पांडे ने बताया कि हर रविवार को रूटीन जांच कराई जा रही है और इस बार 21 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्‍होंने बताया कि संक्रमित के लिए जेल में ही अलग बैरक बनाई गई है और वहीं उनका उपचार किया जा रहा है। सोमवार को केंद्रीय कारागार में युद्धस्तर पर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि पता लगाया जा रहा है कि जेल में कोरोनावायरस किस कैदी के साथ आया है?
 
रविवार देर रात अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अफसर प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने बरेली पहुंचने के फौरन बाद कलेक्टोरेट स्थित एकीकृत कोविड कमांड सेंटर का जायजा लिया और कोविड-19 टीके की तैयारियों और टीके को रखने के इंतजाम की जानकारी ली। उन्‍होंने आवश्‍यक दिशा-निर्देश भी दिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

JDU विधायक अनंत सिंह ने बताया बांकीपुर में भाजपा की हार का असली कारण

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: 15 अगस्त आजादी से जुड़ी 10 रोचक बातें, जो हर भारतीय को जाननी चाहिए

पाकिस्तान से आजाद हुआ बलूचिस्तान! 11 अगस्त को मनाएगा स्वतंत्रता दिवस, क्या भारत देगा मान्यता?

LIVE: E-20 पेट्रोल पर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने रोका केजरीवाल का मार्च

उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, CM विजय और अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अगला लेख