Hanuman Chalisa

अमेजन पर फूटा कोरोना बम, 20,000 कर्मचारी वायरस से संक्रमित

Webdunia
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020 (11:54 IST)
न्यूयॉर्क। अमेजन (Amazon) ने कहा है कि अमेरिका में अग्रिम पंक्ति में कार्य कर रहे उसके करीब 20,000 कर्मी कोरोना वायरस (CoronaVirus) से संक्रमित हैं या उनके संक्रमित होने की आशंका है।

ALSO READ: बड़ी खबर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव
ऑनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन ने पहली बार संक्रमितों की संख्या बताते हुए कहा कि उसके कर्मियों में संक्रमण की दर सामान्य तौर पर अमेरिकी जनसंख्या की तुलना में कम है। अमेजन के कर्मी और श्रम समूह कंपनी पर दबाव बना रहे थे कि वह कोविड-19 (covid-19) से संक्रमित लोगों की संख्या उजागर करे।

अमेजन ने एक कॉरपोरेट ब्लॉग में बताया कि उसने अपने कर्मियों को जानकारी देने के अपने प्रयासों के तहत यह संख्या उजागर की है।

कंपनी ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि अन्य बड़ी कंपनियां संक्रमितों की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी जारी करेंगी, क्योंकि ऐसा करने से हम सभी की मदद होगी।‘

कंपनी ने बताया कि उसने अमेरिका में ‘अमेज़न और होल फूड्स मार्केट’ में 13 लाख 70 हजार कर्मियों को लेकर एक मार्च से 19 सितंबर तक के आंकड़े के आकलन के बाद यह संख्या जारी की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख