Hanuman Chalisa

तेलंगाना में मिले 2 ओमिक्रॉन संक्रमित, भारत के 9 राज्यों में पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट

Webdunia
बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (14:57 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे 2 विदेशी नागरिक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं। देश के 9 राज्यों में ओमिक्रॉन के 63 मरीज मिले हैं।

ALSO READ: ओमिक्रॉन की दहशत के बीच मुंबई में खुले पहली से सातवीं तक स्कूल
तेलंगाना के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीनिवास राव ने बताया कि 12 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची केन्या की 24 वर्षीय एक महिला के कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सोमालिया का 23 वर्षीय एक युवक भी ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है।
 
दोनों में इस रोग के कोई लक्षण नहीं हैं। दोनों के जांच के नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। जांच में दोनों की रिपोर्ट में ओमिक्रॉन के लक्षण पाए गए। 
 
देश में सबसे ज्यादा 28 कोरोना संक्रमित महाराष्‍ट्र में पाए गए हैं। इसके अलावा राजस्थान में 9, दिल्ली में 6, गुजरात में 4, कर्नाटक में 3, तेलंगाना में 2, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल में ओमिक्रॉन के मरीज मिले हैं।
 
गौरतलब है कि ओमीक्रोन स्वरूप को बेहद संक्रामक एवं घातक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

'ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत', मेलबर्न में भारतीयों से बोले पीएम मोदी; टॉप-3 इकोनॉमी बनने का दोहराया लक्ष्य

अमेरिका ने चाबहार को बनाया निशाना, क्या है इस ईरानी शहर का भारत से कनेक्शन?

अयोध्या आहत है… रामलला के घर 'लूट' ने आस्था को घायल किया, सरयू किनारे गूंज रहा एक ही सवाल— 'अब न्याय कब?'

दान की गणना पर चंपत राय ने उठाए सवाल! आखिर किस पर साधा निशाना

अगला लेख