Hanuman Chalisa

कोविड मरीजों के लिए बेड रोकने के मामले में 2 और गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 27 मई 2021 (16:41 IST)
बेंगलुरु (कर्नाटक)। बेंगलुरु में अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए निर्धारित बेड रोकने से जुड़े घोटाले में 2 और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यश्वनाथ एवं वरुण नामक 2 और व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं तथा इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ALSO READ: महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से 1,572 बच्चों के माता-पिता में से किसी एक या दोनों की मौत
 
पुलिस ने एक बयान में कहा कि वरुण दक्षिण जोन वाररूम हेल्पलाइन में काम करता था और वह मरीज का फोन नंबर अपने दोस्त यश्वनाथ को बता देता था। यश्वनाथ मरीज से संपर्क करके उससे बेड उपलब्ध कराने के एवज में पैसे मांगता था। पुलिस ने 2 दिन पहले बेड बाधित करने के मुख्य षड्यंत्रकर्ता बाबू को गिरफ्तार किया था। वह बेंगलुरु दक्षिण क्षेत्र में नेत्रावती और रोहित कुमार के साथ मिलकर यह गोरखधंधा चला रहा था। नेत्रावती और रोहित बेड रोकने और उस बेड को मरीज या उसके रिश्तेदार से पैसे लेकर उसे आवंटित करने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाबू एक भाजपा विधायक का कथित सहयोगी है।

 
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक सरकार ने राज्य, खासकर बेंगलुरु में कोरोनावायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर निजी अस्पतालों में 80 फीसदी बेड कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित करने का आदेश दिया था। लेकिन कई अस्पतालों में बेड कम पड़ गए। बेड आवंटन को सुचारु बनाने के लिए बीबीएमपी कोविड वाररूम मरीजों को बेड आवंटन का कार्य भी संभालने लगा। बेड रोकने का घोटाला तब सामने आया है, जब बेंगलुरु दक्षिण के सांसद और भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हो रही हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: नीट पुनर्परीक्षा से पहले एनटीए की चूक

इजराइल हिजबुल्ला में सीजफायर, अमेरिका, कतर और ईरान ने कैसे दोनों को मनाया?

NEET Re-Exam कल: टेलीग्राम बंद, गाड़ियों में GPS और पैरामिलिट्री का पहरा; परीक्षा से पहले जान लें नए नियम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख