Publish Date: Thu, 08 Apr 2021 (11:38 IST)
Updated Date: Thu, 08 Apr 2021 (12:47 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना विस्फोट के बाद सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक में मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में दो दिन के लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे प्रदेश के शहरी क्षेत्र में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। शुक्रवार शाम 6 बजे से लेकर सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा लॉक डाउन।
उन्होंने कहा कि हम बड़े शहरों में कंटेंटमेंट एरिया बना रहे हैं जहां बहुत ज्यादा संक्रमण हो वहां कंटेंटमेंट एरिया को कंटेन करेंगे उसको भी बंद किया जाएगा।
क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी, जहां कोरोना संक्रमण मरीज ज्यादा है, बैठक कर विचार करेंगे। बाकी शहरों के बारे में भी बैठक कर चर्चा होगी।
शिवराज ने कहा कि मेरी मंशा कभी लॉक डाउन की नहीं रही है लेकिन यह अभूतपूर्व संकट है। सीएम ने अस्पतालों में एक लाख बिस्तरों की व्यवस्था कर रही हैं। प्राइवेट अस्पतालों की सेवाएं भी सरकार लेंगी। ऑक्सीजन की सप्लाई का कोई संकट नहीं है। व्यवस्था हम बना रहे हैं, केंद्र सरकार और गुजरात में मेरी बात हुई है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मेरी बात हुई है। जिस इंजेक्शन की कमी हो रही है उसे खरीदने की सरकार व्यवस्था कर रही है। कल कैबिनेट की वर्चुअल बैठक होगी। सबको साथ लेकर संकट से निपटने की कोशिश रहेगी।
प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद में रात को ही जिला कलेक्टरों से चर्चा करूंगा। भीड़ वाले कोई कार्यक्रम नहीं होंगे, सबको आत्मविश्वास से भरे रहना है।
विकास सिंह
Publish Date: Thu, 08 Apr 2021 (11:38 IST)
Updated Date: Thu, 08 Apr 2021 (12:47 IST)