Hanuman Chalisa

2 दिग्गज कांग्रेस नेता कोरोना संक्रमित, राहुल ने बताई सरकार की कोविड रणनीति

Webdunia
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (11:15 IST)
नई दिल्ली/चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। इस बीच राहुल गांधी ने ट्वीट कर कोविड रणनीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 

ALSO READ: भारत में लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा मामले, तीसरे दिन 1 हजार से ज्यादा मौत
इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोविड-19 महामारी से निपटने की रणनीति को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘केंद्र सरकार की कोविड रणनीति- पहला चरण- तुग़लक़ी लॉकडाउन लगाओ। दूसरा चरण- घंटी बजाओ। तीसरा चरण- प्रभु के गुण गाओ।‘

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा, ‘आज सुबह जांच में मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पिछले पांच दिनों के भीतर अगर कोई भी मेरे संपर्क में आया है तो पृथक-वास में रहे और जरूरी सावधानी बरते।‘

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत ने कहा, ‘जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं और हल्के-फुल्के लक्षण हैं। मैंने घर पर ही खुद को पृथक-वास में कर लिया है और सभी जरूरी सावधानियां बरत रही हूं। मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से आग्रह करती हूं कि वे खुद को लोगों से पृथक करें और जल्द से जल्द से जांच करवाएं।‘

हरसिमरत के पति और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी ने लगाया गले तो आशुतोष तिवारी ने मंच से ही मांग लिए बीजेपी के लिए वोट

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें, संसद मार्च से पहले आंदोलन में आया बड़ा मोड़

कमजोर हो सकती है दुनिया की सबसे असरदार पर्यावरण नीति 'ईटीएस'

अगला लेख