Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Corona World Update: विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17.10 करोड़ के पार , 35.57 लाख से ज्यादा की मौत

Advertiesment
Coronavirus
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोनावायरस (कोविड-19) का कहर जारी है और अब तक 17.10 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 35.57 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 10 लाख 46 हजार 311 हो गई है जबकि 35 लाख 57 हजार 281 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

 
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोनावायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। हालांकि यहां संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 32 लाख 87 हजार 124 हो गई है और 5.95 लाख से ज्यादा लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है।
 
दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में 1,32,788 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 83 लाख 7 हजार 832 हो गया। इस दौरान 2 लाख 31 हजार 456 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक 2 करोड़ 61 लाख 79 हजार 085 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।
 
सक्रिय मामले 1,01,875 कम होकर 17 लाख 93 हजार 645 रह गए हैं। इस दौरान 3,207 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 लाख 35 हजार 102 हो गई है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.66 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 4.65 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।

 
संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है, जहां कोरोनावायरस से अब तक 57.38 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.09 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना प्रभावितों के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 52.56 लाख से ज्यादा हो गई है और 47,656 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50.22 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.19 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोनावायरस प्रभावितों की कुल संख्या 45.06 लाख से अधिक हो गई है और 1.28 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन 5वें स्थान पर है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.20 लाख से अधिक हो गई है और 1.26 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

 
कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना ने जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38.17 लाख से अधिक हो गई है तथा मृतकों की संख्या 78,733 है। जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 36.92 लाख से अधिक हो गई है और 88,781 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से 36.82 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 79,983 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोलंबिया में कोरोनावायरस से 34.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 89,297 लोगों ने जान गंवाई है। इस बीच ईरान ने पोलैंड को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया है। ईरान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.23 लाख से ज्यादा हो गई है तथा मृतकों का आंकड़ा 80,327 पहुंच गया है। पोलैंड में कोरोना से 28.72 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 73,856 लोग जान गंवा चुके हैं।
 
मैक्सिको में कोरोना से 24.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 2.27 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 22.63 लाख से अधिक है और 52,742 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 19.55 लाख के पार पहुंच गई है, जबकि 69,342 लोगों की जान जा चुकी है।
 
इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 18.26 लाख के पार पहुंच गए हैं जबकि 50,723 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य को पीछे छोड़ते हुए नीदरलैंड उससे आगे निकल आया है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 16.79 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यहां इस महामारी से 17,906 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस से 16.69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 56,601 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.61 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,119 लोग जान गंवा चुके हैं।

webdunia
 
पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.24 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 20,930 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी कोरोनावायरस का प्रकोप जारी है जहां 8.02 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 12,660 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोनावायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी ने रचा इतिहास, 5 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला पहला राज्य




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi