Publish Date: Thu, 19 Mar 2020 (08:45 IST)
Updated Date: Thu, 19 Mar 2020 (09:10 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। यूएस कांग्रेस के 2 सदस्य कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए हैं। यहां अब तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
'न्यूयॉर्क टाइम्स' और स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने बुधवार तक करीब 7,038 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित और 97 की मौत की रिपोर्ट जारी की थी। वॉशिंगटन कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित स्टेट है, जहां अब तक 74 लोगों की इस वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे 11 मार्च को 'वैश्विक महामारी' भी घोषित कर दिया था।