Hanuman Chalisa

सुखद खबर, कोरोना वायरस के खात्मे के लिए 14 टीके तैयार, 4 का जल्द शुरू होगा क्लिनिकल परीक्षण

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2020 (08:16 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में कोविड-19 के इलाज के लिए बनाए जा रहे 14 संभावित टीकों में से 4 का अगले 3 से 5 महीने में क्लिनिकल परीक्षण के दौर में पहुंच सकते हैं। 
 
भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव से ऑनलाइन संवाद में हर्षवर्धन ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए टीका विकसित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि टीका विकसित करने के लिए दुनिया में 100 से अधिक उम्मीदवार हैं और विभिन्न चरणों पर काम कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन इन प्रयासों में समन्वय कर रहा है। 
ALSO READ: Covid-19 : पुरानी दवाओं से वैज्ञानिक ढूंढ रहे कोरोना की काट, रेम्डेसिविर से जागी उम्मीद
हर्षवर्धन ने कहा कि भारत सक्रियता से इस प्रयास में योगदान कर रहा है। हमारे यहां 14 संभावित टीके बन रहे हैं और विभिन्न चरणों में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग और अकादमिक जगत इसमें योगदान कर रहा है और हमारा विज्ञान मंत्रालय भी इन सभी प्रयासों में जैव प्रौद्योगिकी विभाग की मदद कर रहा है। 
 
हर्षवर्धन ने कहा कि जो भी इस पर काम कर रहा है उसे वित्तीय मदद और नियामकीय अनुमति दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि संभावित 14 टीकों में 4 अगले 3 से 5 महीने में क्लिनिकल परीक्षण के दौर में पहुंच जाएंगे। अभी वे प्री क्लिनिकल परीक्षण के दौर में हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी ने लगाया गले तो आशुतोष तिवारी ने मंच से ही मांग लिए बीजेपी के लिए वोट

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें, संसद मार्च से पहले आंदोलन में आया बड़ा मोड़

कमजोर हो सकती है दुनिया की सबसे असरदार पर्यावरण नीति 'ईटीएस'

अगला लेख