sundarkand

ईरान में Corona से 117 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 4474 हुई

Webdunia
रविवार, 12 अप्रैल 2020 (19:51 IST)
तेहरान। ईरान में रविवार को कोरोना वायरस (Corona virus) से 117 और लोगों की मौत होने के बाद देश में मृतकों की आधिकारिक संख्या 4474 हो गई। इस बीच बीमारी के प्रसार को धीमा करने के मकसद से लगाई गई कुछ पाबंदियों में ढील प्रदान करना शुरू किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानोश जहांपुर ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 1,657 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 71,686 हो गई है। उन्होंने बताया कि ईरान अब तक 2,63,388 नमूनों की जांच कर चुका है। कोरोना वायरस से संक्रमित और अस्पताल में भर्ती लोगों में से 43,894 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 3,930 की हालत नाजुक बनी हुई है।

ईरान ने 19 फरवरी को कोरोना वायरस के पहले मामले की घोषणा की थी और अब वह पश्चिम एशिया का सबसे बुरी तरह प्रभावित देश बन गया है। नए मामले ऐसे वक्त में सामने आए हैं जब ईरान ने पहले से प्रतिबंधों की मार झेल रही अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलना शुरू कर दिया है।

शनिवार को इसने राजधानी के बाहर छोटे कारोबारों को खोलने की इजाजत दी और 18 अप्रैल तक राजधानी तेहरान में भी इस तरह की इजाजत दे दी जाएगी। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने भी कैबिनेट की बैठक में घोषणा की है कि शहर के भीतर यात्रा पर पिछले महीने से लगे प्रतिबंध 20 अप्रैल को हटा लिए जाएंगे।

लेकिन उन्होंने ईरान के लोगों से अपनी गतिविधि केवल आवश्यक कार्यों तक सीमित रखने और सतर्क रहने की फिर से अपील की क्योंकि वायरस के साथ ईरान की जंग के भविष्य पर किसी तरह की टिप्पणी करना अब भी मुश्किल है। इस्लामी गणराज्य में स्कूल, विश्वविद्यालयों के साथ ही सिनेमाघर, खेल स्टेडियम और शिया मुस्लिमों के पवित्र स्थल बंद हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 2000 रुपए से ऊपर के बिजनेस पेमेंट पर लग सकता है MDR चार्ज, जानिए किस पर पड़ेगा असर

LIVE: JPSC एग्जाम में गड़बड़ी के सिलसिले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

असम में बाढ़ का तांडव और केरल में रेड अलर्ट: क्या फिर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल!

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

अगला लेख