Hanuman Chalisa

यूक्रेन में फंसे 101 भारतीय विद्यार्थियों की इंदौर हवाई अड्डे पर हुई वापसी

Webdunia
मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (10:51 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। कोविड-19 के प्रकोप के कारण यूक्रेन में लंबे समय से फंसे 101 भारतीय विद्यार्थियों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान मंगलवार सुबह यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
 
स्थानीय हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि एयर इंडिया का विशेष विमान यूक्रेन के बोरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़कर भारतीय मानक समय के मुताबिक सुबह 5 बजकर 8 मिनट पर इंदौर पहुंचा। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में फंसे 101 भारतीय विद्यार्थियों की इस उड़ान के जरिए स्वदेश वापसी हुई है।
ALSO READ: रूस में फंसे 143 भारतीय नागरिक एयर इंडिया के विशेष विमान से स्वदेश लौटे
इस बीच कोविड-19 की रोकथाम के लिए इंदौर जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि स्थानीय हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग के दौरान इनमें से किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि स्वदेश लौटे यात्रियों में मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, असम और तमिलनाडु के मेडिकल विद्यार्थी हैं, जो यूक्रेन के अलग-अलग संस्थानों में पढ़ रहे थे। ये विद्यार्थी कोविड-19 के संकट के कारण लंबे समय से अपने घर लौटना चाह रहे थे।
 
मालाकार ने बताया कि इनमें इंदौर के 20 विद्यार्थी शामिल हैं जिन्हें शहर के एक होटल में बनाए गए क्वारंटाइन केंद्र में 7 दिन के लिए ठहराया गया है। अन्य प्रदेशों के यात्रियों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

'छात्र दुश्मन नहीं, देश का भविष्य हैं'— NEET विवाद पर सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

Top News 24 July : PM मोदी का बड़ा ऐलान, 26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन

LIVE: मानसून सत्र के 5वें दिन भी संसद स्थगित, दोपहर 12:30 बजे सरकार से मिलेगा CJP प्रतिनिधिमंडल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

अगला लेख