Hanuman Chalisa

देश में 10 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिया बड़ा बयान

Webdunia
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (11:58 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस जांच का आंकड़ा 10 करोड़ को पार करने पर कहा कि जांच की रफ़्तार में आई अभूतपूर्व तेज़ी कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई को और मजबूती दे रही है।
 
डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'देश ने पार किया 10 करोड़ कोरोना जांच का आंकड़ा! कोविड के संक्रमण को नियंत्रित करने में जांच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कोरोना जांच की रफ़्तार में आई अभूतपूर्व तेज़ी कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई को और मज़बूती दे रही है।'
 
गौरतलब है कि विश्व में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है और इसकी रोकथाम के लिए जांच पर जोर दिया जा रहा है।
 
देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक जांच कर संक्रमितों का पता लगाने की मुहिम में 22 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन 14 लाख से अधिक जांच की गई और कुल परीक्षण का आंकड़ा दस करोड़ को पार कर गया। अक्टूबर माह में एक दिन में तीसरी बार 14 लाख से अधिक जांच की गई।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से 23 अक्टूबर को जारी आंकड़ों में बताया गया कि देश में 22 अक्टूबर तक कोरोना वायरस नमूनों की कुल जांच का आंकड़ा 10,01,13,085 पर पहुंच गया। इसमें से 14,42,722 जांच 22 अक्टूबर को की गईं।
 
देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना जांच का औसत 72,441 पर पहुंच गया है। 22 अक्टूबर के आंकड़ों में एक दिन में 14,69, 984 जांच की गई थी। इससे पहले एक अक्टूबर के आंकड़े में 14,23,52 जांच की गई थी।
 
कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की रिकॉर्ड जांच की गई थी। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

नवीनतम

चांदीपुरा वायरस के खतरे के खिलाफ AMC मुस्तैद, अहमदाबाद में सघन निगरानी शुरू, आखिर क्या है यह वायरस

Jagannath Rath Yatra : रिलायंस फाउंडेशन का सेवा संकल्प, पुरी रथयात्रा के लाखों श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

राहुल गांधी के 'कार्यक्रम' को लेकर तैयारियां हुई शुरू, कांग्रेस के इस दावे पर भाजपा ने साधा निशाना

नेपाल का सीरियल किलर हाथी 'धुर्बे': 14 साल से एक ही खानदान के पीछे पड़ा है यह गजराज, अब तक ले चुका है 25 जानें!

अगला लेख