Hanuman Chalisa

फल और सब्जी काटना अब हुआ और भी आसान, पढ़ें 4 सरल ट्रिक्स खास आपके लिए...

Webdunia
हमें रोज की दिनचर्या में ऐसे कई तरह के काम होते हैं जिन्हें करना या तो कठिन होता है या फिर उन्हें करने में काफी वक्त लगता है।

खासतौर पर कुछ फल या सब्जियां काटते या खाते वक्त थोड़ी कठिनाई होती है। आइए हम यहां आपको बता रहे हैं ऐसे ही कामों को करने का और भी आसान तरीका। 
 
* तरबूज- तरबूज काटते वक्त अक्सर आपको थोड़ा वक्त लगता है और परेशानी भी होती है। इसके लि‍ए तरबूज काटते वक्त उसे पहले बीच से 2 भागों में काटें। उसके बाद दोनों भागों को उल्टा रख दें ताकि लाल वाला भाग नीचे और हरा छिल्के वाला भाग ऊपर रहे।

अब बाकी सब्जि‍यों की तरह ही तरबूज को भी स्लाइस या क्रॉस-वे में काटकर आप आसानी से उसके टुकड़े कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको उन स्लाइस को उठाकर खाते वक्त भी आसानी होगी और हाथ भी खराब नहीं होंगे।

 
* आलू- हर महिला का आलू छीलने से पाला अक्सर पड़ता रहता है। कई बार उबले हुए आलुओं को छीलते वक्त समय भी लग जाता है।

इसीलिए जब भी आलुओं को उबालें, उन्हें गरम पानी से निकालने के बाद तुरंत ठंडे पानी में डालें, फिर छिल्का उतारें। इससे आलू के छिल्के तुरंत और आसानी से उतर जाएंगे। 
 
* आम- आमतौर पर हम जब भी आम काटते हैं, तब उसके लंबे स्लाइस करते हैं। इस तरह से काटे हुए स्लाइस को खाते वक्त थोड़ी-सी मुश्किल होती है और हाथ भी खराब होते हैं।

इसीलिए जब भी आम को काटें तो उसे 3 हिस्सों में काटें। उसके बाद उसके हर स्लाइस को अंदर की तरफ से चाकू से बर्फी की तरह चेक्स में काटें। इसके बाद चाकू से नीचे का छिल्का हटा दें। आम के टुकड़े तैयार हैं। 
 
* सेवफल- जब भी हम सेवफल (एप्पल) को बगैर काटे सीधे उठाकर खाते हैं तो तीनों तरफ से खाने के बाद आपको फल के अंदर का हिस्सा पकड़ना होता है जिससे हाथ भी खराब होते हैं।

इसीलि‍ए जब भी एप्पल खाएं, तब उसे साइड से न खाते हुए सामने की तरफ से खाना शुरू करें। इससे अंत तक फल के छिलके वाला हिस्सा ही आपके हाथ में होगा और आपका हाथ खराब नहीं होगा।

ALSO READ: कुकिंग टिप्स : सब्जियों का स्वाद बढ़ाना है तो घर पर बनाएं यह खास मसाला, पढ़ें और भी...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख