Hanuman Chalisa

गर्मी में खाने के मामले में रहें सतर्क, पढ़ें कुछ खास टिप्स

Webdunia
गर्मी का मौसम इन दिनों चरम पर है। इस तपती गर्मी के मौसम में सभी अपने खान-पान को लेकर चिंतित रहते है। अगर इस गर्म मौसम में हम खाने के मामले में थोड़ा सतर्क हो जाएं और अपने खान-पान पर ध्यान दें तो आप शीतल और सेहतमंद बने रह सकते हैं।

आइए कुछ खास बातों पर गौर फरमाएं-
 
* बहुत ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचें। एकदम गर्मी में ठंडा पानी से कुछ देर के लिए तो अच्छा लगता है, पर शरीर को ठंडक नहीं मिलती। इससे त्वचा की ब्लड वेसल्स पिचक जाती हैं जिससे शरीर से ताप कम निकल पाता है। 
 
* इस मौसम में चाट-पकौड़ी खाने से बचें। चाट में उबले आलू का प्रयोग तो होता ही है, अगर यह आलू उसी दिन उपयोग में लाया जाए तो ठीक है अन्यथा दूसरे दिन इनको चाट में खाने से बीमारी को निमंत्रण देना है। 
 
* दही-बड़े में दही तथा मावा आदि की भी यही समस्या है। 
 
* कैफीनयुक्त चीजें और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन कम-से-कम करें। इनमें प्रिजर्वेटिव्स, रंग व शुगर की भरपूर मात्रा होती है। ये अम्लीय प्रकृति और डाईयूरेटिक होते हैं, जो शरीर से पानी मलमूत्र के रूप में निकालते हैं। 
 
* सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा भी अधिक होती है जिसका प्रभाव पाचन पर पड़ता है। इससे शरीर में से मिनरल्स की मात्रा भी कम हो जाती है।
 
* गर्मी के मौसम में नींबू पानी, नारियल का पानी और छाछ का सेवन अच्छी मात्रा में करना चाहिए। ये न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि जो पानी शरीर से पसीने के रूप में निकल जाता है, उसकी पूर्ति भी करते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख