Hanuman Chalisa

बाजार जैसी मिठाई घर पर बनाने के 12 आसान टिप्स (देखें वीडियो)

राजश्री कासलीवाल
अमूमन रक्षाबंधन के पावन त्योहार हम सभी के घर मिठाइयां बनती हैं। बहुत कम ही परिवार ऐसे होते हैं, जो बाजार से मिठाई खरीदकर त्योहार मनाते हैं। जब हम घर पर मिठाई बनाते हैं तो हम चाहते हैं कि मिठाई ऐसी बने कि सभी उसकी तारीफ करें।

तो आइए आपके लिए मिठाई बनाने के कुछ विशेष टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप निश्‍चित तौर अपनी मिठाई की चारों ओर से तारीफ ही तारीफ पा सकते हैं। पेश हैं 12 आसान टिप्स आपके लिए... 
 
1. घर पर गुलाब जामुन बनाते एवं तलते समय घी में 2 चम्मच मीठा तेल मिला दें। इससे घी की परत गुलाब जामुन पर नहीं जमेगी।
 
2. गुलाब जामुन की रंगत बढ़ाने के लिए मावे में जरा-सा पनीर मिला दें और फिर गुलाब जामुन बनाएं तो इससे उनका स्वाद बढ़ जाएगा और देखने में भी ये आकर्षक दिखेंगे। 
 
3. खोए के गुलाब जामुन बनाते समय उसमें थोड़ी-सी पिसी चीनी मिला दीजिए। नर्म गुलाब जामुन बनेंगे। 
 
4. गुलाब जामुन बनाने के लिए मावे में मैदे की जगह आटा मिलाएं। इससे गुलाब जामुन स्वादिष्ट व नरम बनेंगे। 
 
5. गुलाब जामुन की चाशनी को ठंडी होने के बाद उस चाशनी में 6-7 बूंद केवड़ा एसेंस मिला दें व फिर चाशनी में गुलाब जामुन डालें। गुलाब जामुन का एक अनोखा स्वाद बना रहेगा।
 
6. लड्डू में घी डालना हो तो घी को सिर्फ गला लें, पर्याप्त गर्म न करें। 
 
7. रवे के लड्डू बनाते समय चाशनी पानी के बजाए दूध में बनाएं, फर्क आप खुद देखेंगी। 
 
8. पनीर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले दूध की मलाई न निकालें, इससे पनीर नर्म बनेगा।
 
9. नारियल की बर्फी बनाना हो तो नारियल और दूध को मिक्सर में से निकालकर फिर बर्फी बनाएं, अच्छी बनेगी। 
 
10. खीर बनाते समय उसमें 1 चम्मच मक्की का आटा डाल देने से खीर गाढ़ी बनेगी और स्वाद भी बढ़ जाएगा। 
 
11. कस्टर्ड पुडिंग का स्वाद एवं सुगंध बढ़ाने के लिए कस्टर्ड बनाते समय उसमें चीनी आवश्यकता के अनुसार कुछ कम मात्रा में डालें और ठंडा होने पर शहद मिलाएं।
 
12. बर्फी जमाने के लिए थाली में डालते समय घी की जगह तेल लगाने से बर्फी जल्दी निकलेगी।

ALSO READ: रक्षाबंधन मनाएं शाही बादाम पाक के साथ (देखें वीडियो)
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

कविता : हवा महल

Flat Vastu Tips: फ्लैट में रह रहे लोगों के लिए वास्तु के 5 टिप्स

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

निर्जला एकादशी पर शर्बत क्यों बांटा जाता है, जानिए इसके फायदे

अगला लेख