dharma sangrah

बर्तन धोने वाले स्क्रब का कर सकते हैं इन कामों में भी इस्तेमाल

Webdunia
kitchen hacks ideas
किचन का सामान आप घर के किसी भी काम में इस्तेमाल कर सकते हैं। आपने बर्तन मांझने का स्क्रब अधिकतर बर्तन या किचन का प्लेटफॉर्म साफ़ करने के लिए इस्तेमाल किया होगा। किचन का स्क्रब कई काम में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप नया या पुराना स्क्रब घर के कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे आप बर्तन मांजने के स्क्रब को अन्य तरीके (kitchen hacks) से इस्तेमाल कर सकते हैं....
 
1. सिंक साफ करने के लिए: आप बर्तन धोने का पुराना स्क्रब बाथरूम का सिंक साफ़ करने के लिए कर सकते हैं। ब्रश की मदद से सिंक के कोने अच्छे से साफ़ नहीं हो पाते हैं। आप स्क्रब में थोडा सा डिटर्जेंट मिलाकर सिंक को साफ़ कर सकते हैं। स्क्रब की मदद से आपका सिंक एक दम जमाक उठेगा। 
 
2. आइस पैक: कई बार कोई चोट लगने पर आपके पास आइस पैक मौजूद नहीं होता है। आइस पैक की मदद से आप अपने घाव की अच्छे से सिकाई कर सकते हैं। आप स्पॉन्ज स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे गीला कर एक जिपलॉक बैग में भरें और फिर इसे फ्रीजर में फ्रीज कर दें। आप किसी भी महंगे आइस पैक की जगह यह स्पॉन्ज स्क्रब ले सकता है। 

 
3. माइक्रोवेव और फ्रिज की सफाई: आप बर्तन मांजने के स्क्रब से माइक्रोवेव और फ्रिज की सफाई भी कर सकते हैं। सफाई करने से पहले इन डिवाइस का पॉवर ऑफ कर दें। आपको सबसे पहले स्क्रब को गीला करना है और बर्तन की साबुन या लिक्विड की मदद से स्क्रब में झाग बनाना है। इस ट्रिक की मदद से इन डिवाइस में जमी गंदगी आसानी से साफ़ हो जाएगी। ध्यान रहे कि सफाई के लिए सॉफ्ट स्पॉन्ज का ही इस्तेमाल करें।
 
4. खिड़की की करें सफाई: बर्तन धोने के स्क्रब से आप खिड़की की सफाई भी आसानी से कर सकते हैं। आप खिड़की के स्लाइडर पर जमी धूल को स्क्रब की मदद से आसानी से निकाल सकते हैं। इसके साथ ही सॉफ्ट स्पॉन्ज से आप खिड़की की शीशे को भी चमका सकते हैं।
 
5. कपड़े सुखाएं: बर्तन मांझने के इन स्क्रब से आप कपड़े भी सुखा सकते हैं और कपड़ों से आने वाली बदबू को भी दूर कर सकते हैं। एक प्लास्टिक कंटेनर या बाल्टी में कुछ स्पॉन्ज स्क्रब रखें। उनके ऊपर फैब्रिक सॉफ्टनर डालें और फिर 24 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इन्हें बाहर निकालकर आप सुखा लें। ये स्पॉन्ज ड्रायर शीट्स का काम करेंगे। कपड़े सुखाते समय ड्रायर में सबसे पहले ये स्पॉन्ज डालें और उसके ऊपर बाकी कपड़े। स्पॉन्ज एक्स्ट्रा पानी भी सोखेगा और कपड़ों में बदबू की समस्या को भी दूर कर देगा।  
ALSO READ: मिर्च काटने के बाद अपने हाथों को इन चीजों से धोएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख