khatu shyam baba

उमस के कारण हो रही हैं सब्जियां जल्दी खराब, इन टिप्स को करें फॉलो

Webdunia
रिम-झिम बारिश का मौसम भले ही कितना सुहाना हो पर इस मौसम में उमस के कारण कई समस्या आती हैं। इन समस्या में सबसे बड़ी समस्या सब्जी खराब होने की होती है। भले ही आप कितनी भी कम और फ्रेश सब्जी लाएं पर बारिश में उमस के कारण सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं। ऐसी परिस्थिति में अगर आपके पास फ्रिज भी नहीं है तो ये गरीबी में आटा गीला होने के सामान है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन टिप्स की मदद से आप सब्जी को सड़ने से रोक सकते हैं। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में........
 
1. सब्जियों को अलग रखें: अक्सर हम बाज़ार से सब्जी लाकर उन्हें धोकर एक साथ रख देते हैं। इस कारण से सब्जियां जल्दी सड़ने लगती हैं। हमेशा अलग-अलग सब्जी ही रखें जिससे फंगस या बैक्टीरिया लगने का खतरा कम रहेगा। साथ ही फल और सब्जियों को भी एक साथ न करें।
 
2. लहसुन का करें इस्तेमाल: अगर उमस के कारण आलू जल्दी खराब हो रहे हैं तो उन्हें लहसुन के साथ रखें। लहसुन के साथ आलू रखने से आलू जडली सड़ता नहीं है। साथ ही इसमें जल्दी फंगस भी नहीं लगती है। इसके साथ ही आलू को ड्राई जगह पर रखें और सीलन वाली जगह पर सब्जी को बिलकुल न रखें। 
 
3. पेपर में रैप करें: आप धनिया, पालक, टमाटर, पपीता, आम जैसे फल-सब्जियों को पेपर में रैप करके स्टोर कर सकते हैं। इससे फल-सब्जी जल्दी खराब नहीं होंगे और फ्रेश रहेंगे। आप अखबार या फूड पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही पेपर में रैप करने के बाद इन्हें डार्क और ड्राई जगह पर रखें। 
 
4. पाउडर बनाएं या तले: अगर टमाटर, करी पत्ता, अदरक जैसी चीज़ें जल्दी खराब हो रही हैं तो आप इनका पाउडर बनाकर रख सकते हैं। टमाटर का आप पाउडर और चटनी बना सकते हैं। साथ ही अदरक को सुखाकर आप सोंठ बना सकते हैं। करी पत्ते को आप तल कर रख सकते हैं। 
 
5. अंधेरी जगह पर रखें: अगर प्याज़ या आलू जैसी सब्जियां जल्दी खराब हो रही है तो आप एक बोरे या पेपर बैग में इन्हें रख दें। पेपर बैग में छोटे-छोटे छेद कर दें जिससे सब्जियों में फंगस न हो। इसके बाद इन बैग को किसी अंधेरी और सुखी जगह पर ही रखें। खिड़की या गैस के पास न रखें। 
ALSO READ: 100 रु. किलो में मिल रहे हैं टमाटर, इन tips की मदद से करें टमाटर को लंबे समय तक store

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप-अमेरिका के बीच बढ़ रही है अविश्वास की खाई

Guru Golwalkar Jayanti: गुरु गोलवलकर कौन थे? जानें 7 अनसुने तथ्य

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

Shivaji Maharaj Essay: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर उत्कृष्ट निबंध

जयंती विशेष: रामकृष्ण परमहंस क्यों प्रसिद्ध थे?

अगला लेख