Hanuman Chalisa

Kitchen Tips : लंबे समय तक नींबू स्टोर करने के लिए क्या करें, 5 टिप्स

Webdunia
lemon store tips in hindi 
 
नींबू (Lemon, Nimbu) के बिना अधिकतर घरों में भोजन खाना पसंद नहीं किया जाता है। और ऐसे में गर्मी के दिनों में या गर्मी का मौसम नजदीक आते ही नींबू के भाव आसमान छूने लगते हैं। अत: कई लोग आमतौर पर नींबू को स्टोर करके रखना पसंद करते हैं ताकि उन्हें यह आसानी से उपलब्ध हो जाए। 
 
तो आइए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ ऐसी ही खास जानकारी, जो आपको नींबू को कई दिनों तक स्टोर करने तथा उन्हें ताजा रखने में आपकी मदद करेंगे। 
 
आइए जानते हैं खास 5 टिप्स- neemboo ko taaza kaise rakhen
 
1. एल्युमिनियम फॉयल : नींबू को आप अधिक समय तक सुरक्षित रखने के लिए एल्युमिनियम पन्नी का सहारा भी लें सकते हैं, इसके लिए आपको सभी नींबूओं को इसमें अलग-अलग लपेटना हैं और फ्रिज में रख देना है। यदि बहुत अधिक मात्रा में आपके नींबू हैं तो फिर आप नीचे वाले ट्रिक्स को आजमा सकते हैं। 
 
2. कांच का जार तथा पानी : लंबे समय तक नींबू को स्टोर करने या तरोताजा बनाए रखने के लिए उन्हें कांच के जार में पानी के साथ डुबोएं तथा फ्रिज में रख दें, यह नींबू कई दिनों तक ताजे ही रहेंगे। 
 
3. एयर टाइट कंटेनर : नींबू को स्टोर करते समय सबसे पहले आप नींबू को धोकर सूखे कपड़े से अच्छे से पौंछ लें और फिर एक प्लास्टिक की पॉलिथीन में उन्हें भरकर एयर टाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में रख दें। 
 
4. तेल : नींबू को हमेशा लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए आप सभी नींबू पर हल्का सा तेल का हाथ घुमाएं और एक जार में भरकर फ्रिज में रखें। इससे नींबू खराब नहीं होंगे और रंग भी बरकरार रहेगा।
 
5. जिप-लॉक बैग : नींबू को स्टोर करने का सबसे अच्छा एक तरीका यह भी हैं कि आप उन्हें साफ करके जिप-लॉक बैग में रखें और सीलबंद करके फ्रिज में रख दें। इस प्रकार रखे गए नींबू लंबे समय तक ताजा बने रहेंगे। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

lemon 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में ये 3 चीजें खाने से बढ़ सकता है वजन

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

Fengshui Tips: फेंगशुई: इन 3 बदलावों से घर में आएगा पैसा ही पैसा

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

World Art Day: विश्व कला दिवस कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है?

सतुवाई अमावस्या पर बनाएं सत्तू के 5 आधुनिक, हेल्दी और क्रिएटिव व्यंजन

हमने भारत तो बना लिया, अब भारतीय बनाना होंगे, संविधान इसके लिए सबसे सशक्‍त माध्‍यम है

भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर अपनों को भेजें ये 10 शुभकामना संदेश

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

अगला लेख