Hanuman Chalisa

नवरात्रि में कुछ तला हुआ खाने का मन है, तो पहले गौर करें ये खास टिप्स

Webdunia
कोई भी पर्व हो चाहे वो नवरात्रि हो, दशहरा हो या फिर दिवाली, हमारे यहां तलकर बहुत से व्यंजन बनाए जाते हैं और वे सभी को पसंद भी आते हैं, इसलिए जरूरी है कि हमें तेल की पौष्टिकता व शुद्धता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानें कुछ खास टिप्स - 
 
(1) सस्ते के चक्कर में कोई भी ब्रांड या खुला तेल कभी न खरीदें अन्यथा स्वास्थ्य को हानि पहुंचाकर यह महंगा ही पड़ेगा। तेल पारदर्शी, गंधरहित व आसानी से अच्छी धार बनाने वाला होना चाहिए। 
 
(2) तलने के लिए तेल आवश्यकता अनुसार पर्याप्त मात्रा में लें। मात्रा न बहुत कम हो, न बहुत ज्यादा। तेल की मात्रा कम होने से सामग्री अच्छी तरह तलेगी नहीं और तेल ज्यादा होने से अनावश्यक ही गरम होकर उड़ता रहेगा। 
 
(3) जब बहुत सारी सामग्री तलनी हो तब भी एक साथ बहुत तेल न चढ़ाएं, बल्कि इतना ही चढ़ाएं जितने में 3-4 पाए अच्छी तरह निकल जाएं। अब फिर तेल डालकर गरम होने दें और तेल के गरम हो जाने पर तलना शुरू करें। इससे तेल की पौष्टिकता बनी रहेगी। 
 
(4) जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तभी तलना शुरू करें। तलते वक्त आंच धीमी रखें। पर हां, इतनी धीमी भी नहीं कि तलने में बहुत देर लगे। इससे समय तो बर्बाद होगा ही, खाद्य पदार्थ तेल भी ज्यादा सोखेंगे। 
 
(5) एक बार में उतनी ही खाद्य सामग्री डालें जितनी आराम से तली जा सके। जल्दी के चक्कर में ज्यादा सामग्री डाल देने से कोई भी टुकड़ा ढंग से नहीं तला जा सकेगा। 
 
(6) एक ही बार में बहुत सारा तेल डाल देने से तेल निरंतर आंच पर पड़ा गरम होता रहता है और परिणामस्वरूप तेल की पौष्टिकता कम हो जाती है। अत: ज्यादा तेल एकसाथ कड़ाही में डालने से बचें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?

Essay on Father: फादर्स डे पर पिता को समर्पित सबसे बेहतरीन निबंध

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

Inspirational Yoga Poem: स्वास्थ्य लाभ पर बेहतरीन हिन्दी कविता: योग जीवन का अमृत

International Picnic Day 2026: पिकनिक दिवस का महत्व: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन?

अगला लेख