Hanuman Chalisa

10 कुकिंग टिप्स और ट्रिक्स जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

Webdunia
कहा जाता है, जो स्वाद मां के हाथ में होता है वो किसी और में नहीं। लेकिन हम आज की इस भाग-दौड़भरी जिंदगी में कई बार खाना बनाने के बेसिक टिप्स भूल जाते हैं। यहां 10 ऐसे टिप्स पढ़ें, जो न सिर्फ आपके खाना बनाने की गति में तेजी लाएंगे बल्कि इनसे आपको स्वादिष्ट भोजन बनाने में मदद मिलेगी।
 
 
1. खाना बनाने से पहले सारी जरूरी सामग्री तैयार रखें ताकि आपको खाना बनाने में आसानी हो।
 
2. अपने किचन (अपनी रसोई) में तेज धार वाले चाकू रखें जिससे आप जल्दी और आसानी से सब्जियां काट सकेंगी और इससे आपका समय भी बचेगा।
 
3. अगर आप बैकिंग करने जा रही हैं तो ध्यान रहे कि ओवन कुछ देर पहले ही गरम होने रख दें, उसके बाद ही अपनी डिश उसमें डालें।
 
4. अगर आप कुछ उबलने के लिए रख रही हैं तो ध्यान रखें कि प्रेशर कुकर या पैन का ढक्कन बंद हो, इससे खाना जल्दी उबलेगा और आप गैस में भी बचत कर सकेंगी।
 
 
5. अगर आप मीट (मांस) पकाने वाली हैं तो खाना बनाने से कुछ घंटे पहले मेरिनेट (मसालों के मिश्रण में कुछ देर रख दें) कर दें तो खाना बहुत स्वादिष्ट बनेगा।
 
6. अपने कार्यक्षेत्र के लिए योजना बनाएं और सभी काम में आने वाले उपकरणों को व्यवस्थित रखें। काम में आने वाले और सर्व करने के लिए इस्तेमाल लिए जाने वाले बर्तनों को निकालकर और सामने रखें।
 
7. खाना बनाने के बाद अपना सिंक और प्लेटफॉर्म जरूर साफ करें। 
 
8. अगर आप सब्जियों को उबालकर इस्तेमाल करने वाली हैं तो उसके लिए उबला हुआ पानी तैयार रखें। आपका काम आसान हो जाएगा।
 
9. अपना समय बचाने के लिए उन आयटम्स (डिशेज) को पहले से पकाने रख दें या पहले से पका लें जिन्हें बनने में ज्यादा समय लगता है।
 
10. सही सामग्री के लिए सही खाना पकाने की विधि का उपयोग करें जिससे उसका स्वाद बना रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से

अगला लेख