Festival Posters

Valentines Day Recipes : स्ट्रॉबेरी मूस केक विद चॉकलेट

Webdunia
Strawberry Cake
वेलेंटाइन डे नजदीक आ ही गया है। प्यार का दिन हो और अपने प्रिय के लिए कुछ खास न बनें तो फिर प्यार का इजहार ही कैसा? अगर आपने अभी तक कुछ खास सोचा नहीं है...! तो क्यों न इस बार आप अपने प्रियजनों का मन लुभाने के लिए उन्हें ये विशेष डिशेज बनाकर खिलाएं और अपने प्यार का इजहार करें। 
 
सामग्री (स्पांज बेस) :

मैदा 290 ग्राम, 4 अंडे, दूध 32 मिली लीटर, शकर एक कप, वनीला एक चम्मच, नमक आधा चम्मच, वेजिटेबल ऑयल 32 मिली लीटर, मेल्टेड चॉकलेट 100 मिली लीटर, मूस : स्ट्रॉबेरी 200 ग्राम, अंडे का पीला भाग एक, शकर तीन-चार चम्मच, वनीला एक चम्मच, दूध 100 मिली लीटर, जिलेटिन (फ्लेवररहित) ढाई चम्मच, स्ट्रॉबेरी प्यूरी 200 ग्राम, क्रीम एक कप, आधी कटी स्ट्रॉबेरी 150 ग्राम।
 
विधि (स्पांज बेस) :

दूध, शकर, नमक, तेल और वनीला में मैदा मिला लें। अब अंडे में शकर व नमक मिलाएं और मिक्सर में पांच मिनट तक ब्लेंड करें। इसमें मैदा मिलाएं। मिश्रण के कुछ भाग में दूध और तेल मिलाएं व ब्लेंड कर लें। केक की सभी सामग्रियों को मिलाकर एक बार ब्लेंड कर लें। अब केक को 180 डिग्री सेंटीग्रेड में 35 मिनट तक बेक करें।
 
स्ट्रॉबेरी मूस :

स्ट्रॉबेरी को ब्लेंड कर उसकी प्यूरी बना लें। एक सॉसपैन में शकर, अंडे का पीला भाग और वनीला मिलाएं। अंडे के मिश्रण में स्ट्रॉबेरी की प्यूरी (150 मिली लीटर) मिलाएं। दूसरे सॉस पैन में जिलेटिन और दूध मिलाकर गर्म करें।
 
अब इसमें स्ट्रॉबेरी का मिश्रण मिलाकर गर्म करें। थोड़ा पकाकर सॉसपैन उतार लें और ठंडे पानी में रखकर तापमान सामान्य करें। क्रीम को झाग आने तक फेंट लें और इसमें स्ट्रॉबेरी का घोल मिला लें।

गाढ़े घोल को शकर के पानी में मिलाएं और उस पर मेल्टेड चॉकलेट डालें। केक मोल्ड (उपर्युक्त बेस) पर केक का मिश्रण रखें और स्ट्रॉबेरी के कतरे सजा दें। इसे ढंक कर फ्रिज में चार घंटे के लिए ठंडा करें। बाहर निकालें और ताजा, स्ट्रॉबेरी के साथ सर्व करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Maha Shivratri Recipes: महाशिवरात्रि व्रत विशेष 5 फलाहार रेसिपीज

महाशिवरात्रि पर भांग क्यों पी जाती है? जानिए धार्मिक कारण और नशा उतारने के आसान उपाय

महाशिवरात्रि पर किस तरह बनाएं ठंडाई, जानिए विधि Maha Shivratri Thandai

Maha Shivratri Nibandh: महाशिवरात्रि पर हिन्दी निबंध

Valentine Special: राशि से जानें आपका कौन-सा है बेस्ट लव मैच

अगला लेख