बाल दिवस : अपने प्यारे बच्चे के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना है तो आज बनाएं उसका पसंदीदा केक

Webdunia
आज नेहरूजी का जन्मदिन और चाचा नेहरू का प्यारा दिन 'बाल दिवस' है। इस दिन बच्चों की खूब धूम मची रहती है। बच्चे बहुत खुश-खुश रहते हैं। ऐसे में बच्चों की खुशी और दुगुना किया जा सकता है। अगर आप बच्चों के लिए खास तौर पर उनकी पसंदीदा डिश केक बना दें और फिर नेहरूजी का जन्मदिन मनाएं तो बच्चों की खुशी चौगुनी बढ़ जाएगी। आइए पेश है इस खास अवसर पर बच्चों का प्यारा वनीला केक...! 
 
सामग्री : 
1 कप मैदा, 1/2 कप घी, 3/4 कप पिसी चीनी, 1 छोटा चम्मच बैकिंग पावडर, 1/2 कप बादाम पिसा हुआ, 2-3 बूंदें वनीला एसेंस।
 
आइसिंग की सामग्री : 4 बड़े चम्मच बादाम शरबत, 4 चम्मच पानी, 250 ग्राम ठंडी क्रीम, 5 बड़े चम्मच पिसी चीनी, 1 छोटा चम्मच बादाम एसेंस।
 
विधि : मैदे और बैकिंग पावडर को छान लें। चीनी के साथ फेंटें। इसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी मिलाएं और फेंटते जाएं। अब इसमें मैदा डालें फिर फेंटें। एसेंस डालकर इस घोल को बैकिंग टिन में मक्खन लगाकर और मैदा बुरककर डाल दें। ऊपर से बादाम (पिसा) डालें। गरम ओवन में 45 मिनट तक बेक करें। हल्का ब्राउन होने पर निकाल लें।
 
आइसिंग की विधि : क्रीम, चीनी और एसेंस को फेंट लें। फ्रिज में रखकर ठंडा करें। अब इस क्रीम को केक पर लगाएं और तैयार बादामी वनीला केक बच्चों को पेश करें।
 
विशेष : आप चाहे तो केक के ऊपर फूलों से डेकोरेट करके भी सर्व कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई

मदर्स डे पर निबंध/भाषण: कुछ इस तरह रखें मां और उसकी ममता पर अपने विचार

विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

गर्मियों में AC नहीं, नेचुरल कूलिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये 5 असरदार योगासन

अगला लेख
More