suvichar

कोरोना काल में बदल रही है क्रिसमस केक की पसंद, हेल्दी केक को मिल रही है प्राथमिकता

Webdunia
इस बार कोरोना काल में लोगों की खान-पान को लेकर पसंद बदल गई है। इस बार तुलसी, लौंग, दालचीनी के केक डिमांड बढ़ गई है। सर्द भरे इस मौसम में सेहत का ध्यान रखते हुए आइए बनाते हैं हेल्दी केक, पढ़ें सरल विधि... 
 
सामग्री : 
 
1 कप मैदा, 1/2 चम्मच पिसा हुआ जायफल, 1/2 चम्मच अदरक (पिसा हुआ), 6 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन, 1/2 कप कैस्टर शुगर, 2 बड़े चम्मच क्रीम, 1/2 चम्मच वनिला एसेंस, 1 चम्मच बैकिंग पावडर, 3 बड़े चम्मच दूध, 3 बड़े चम्मच खांड, 1 चुटकी नमक, दाल शक्कर (पिसी हुई) 1 चुटकी, आइसिंग शुगर 2 चम्मच। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले ओवन को 180 सेंटीग्रेड पर गरम कर लें। मक्खन में कैस्टर अथवा शुगर मिलाकर खूब फेंटें और क्रीमी कर लें। क्रीम में एसेंस मिलाकर फेंटें तथा एक और रख दें। मैदा, बैकिंग पावडर, नमक, जायफल व दाल शक्कर को छानकर उसमें मक्खन व क्रीम का मिश्रण मिला दें, फिर दूध से मुलायम गूंथ लें। 
 
अब मैदे के मिश्रण से एक-तिहाई भाग निकालकर उसमें खांड डाल दें। फिर केक टिन में सेट करके तीस मिनट बेक कर लें। बेक्ड केक को बीस मिनट ठंडा होने रख दें, फिर शेष गूंथे मैदे को चाकू से केक के आसपास लगा दें और ओवन में पुनः रखकर बीस मिनट बेक कर लें। आइसिंग शुगर में थोड़ा गरम पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और केक के ऊपर सजाकर पेश करें।

ALSO READ: Delicious Cake : यमी और डिलीशियस चॉकलेटी केक

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख