Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अबीर और गुलाल की वर्षा कर जमकर खेली होली..

Advertiesment
Yogi Aditynath
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंच कर वहां के लोगों के साथ होली का आनंद लिया और लोगो को होली की शुभकानाएं और आशीर्वाद देने के बाद उन्होंने अबीर-गुलाल उड़ा कर जामकर होली खेली।
 
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए गोरखपुर पहुंचे थे।उनके साथ महंत रामबिलास वेंदाती, महंत संतोष, सतुआन महराज, संघ के मुकेश खाण्डेकर समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां भगवान नरसिंह की आरती उतारी और श्रद्धालुओं को संबोधित भी किया। उन्होंने मंच से श्रद्धालुओं पर अबीर और गुलाल की वर्षा कर जमकर होली खेली।
 
योगी आदित्यनाथ ने नगरवासियों को पवित्र पर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकानाएं दी। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से होली के पर्व को मनाते आए हैं। सामाजिक समता और सामाजिक सौहार्द के इस पर्व को उल्लास के साथ एक सप्ताह तक मनाया जाता था लेकिन बदलते समय में यह त्यौहार दो दिन में सिमट गया है।लेकिन यह दो दिन का पर्व भी बहुत ही महत्व रखता है।
 
उन्होंने कहा कि होलिका दहन व्यक्तिगत जीवन एवं सामाजिक जीवन में आई विकृति को दूर होने का पर्व है। कुंठा और जड़ता से दूर होने का पर्व है। हमारे पर्व और त्यौहार सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। बुराई, भ्रष्टाचार, अज्ञानता, अन्याय से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि अन्यायी कितना भी ताकतवर क्यों न हो उसका अंत जरूर होता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विधायक जीतू पटवारी गिरफ्तार, जेल में धरना