Hanuman Chalisa

Christmas Tree Decorations 2023: इन 5 यूनिक तरीकों से सजाएं क्रिसमस ट्री

Webdunia
Christmas Tree Decorations Ideas : 'जिंगल बेल, जिंगल बेल' यह धुन सुनने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि अब क्रिसमस का त्यौहार दूर नहीं। दुनिया के अधिकतर हिस्सों में क्रिसमस को बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। साथ ही यह बहुत खास और बड़ा पर्व होता है जिसके लिए कई लोग उत्सुक रहते हैं। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है और कई लोगों का लॉन्ग वीकेंड भी शुरू हो जाता है। साथ ही कई स्कूल में इस समय विंटर वेकेशन भी होते हैं। 
 
क्रिसमस का अलसी मजा क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने में आता है। लेकिन क्या आप हर साल की तरह इस साल भी वही पुराने तरीके से क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करना चाहते हैं? दरअसल हम आपके लिए कुछ ऐसे बेहतरीन आईडिया लेकर आए हैं जो इस क्रिसमस को यूनिक बना देंगे। साथ ही आपके फ्रेंड्स और रिलेटिव्स भी इस डेकोरेशन को देखकर हैरान हो  जाएंगे। आइए जानते हैं इन easy christmas tree decoration ideas के बारे में...

1. फोटो बूथ क्रिसमस ट्री : यह आईडिया बहुत यूनिक और क्रिएटिव है। इस बार आप अपने क्रिसमस ट्री पर लाइट के साथ फोटो भी लगा सकते हैं। आप अपनी फॅमिली के प्यारे लम्हे को इस ट्री पर सजा सकते हैं। साथ ही अपने फ्रेंड्स के फोटो भी आप क्रिसमस ट्री पर लगा सकते हैं। 

2. स्नोमैन क्रिसमस ट्री : यह बहुत क्यूट आईडिया है। अगर आप इस क्रिसमस ट्री को बहुत प्यारे तरीके से सजाना चाहते हैं तो आप इस तरह का स्नोमैन डेकोरेशन कर सकते हैं। आप बाज़ार से आसानी से इस तरह का वाइट फैब्रिक ले सकते हैं। साथ ही स्नोमैन का सिर बनाने के लिए बलून, थर्माकोल या अन्य चीज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

3. सिल्वर डेकोरेशन : अगर आप इस क्रिसमस 2023 एक एलिगेंट क्रिसमस ट्री सजाना चाहते हैं तो इस तरह का डेकोरेशन भी कर सकते हैं। आप ब्लैक या डार्क ग्रीन क्रिसमस ट्री के साथ सिल्वर डेकोरेशन आइटम लगा सकते हैं। यह आपके घर को और भी एलिगेंट और क्लासी बना देगा। 

4. बटरफ्लाई क्रिसमस ट्री : अगर आपको तितलियां पसंद हैं या आप कुछ सुंदर और क्रिएटिव करना चाहते हैं तो यह आईडिया भी बेहतरीन है। आप पहले एक तार को क्रिसमस ट्री के चारो ओर घुमाकर लगा दें। इसके बाद इसपर तितलियां लगाएं। इस तरह की तितली आपको स्टेशनरी या ऑनलाइन स्टोर पर आसानी से मिल जाएगी। 

5. सॉफ्ट टॉय डेकोरेशन : अगर यह क्रिसमस आपके बच्चे के लिए खास है या आप अपने बच्चे के लिए पार्टी ओर्गनाइज़ करना चाहते हैं तो सॉफ्ट टॉय बहुत अच्छा आईडिया है। यह आईडिया बच्चों को काफी पसंद आएगा। हालांकि इस तस्वीर में कोरियन बैंड BTS की तस्वीरें भी हैं लेकिन आप अपने बच्चों या किसी भी प्रकार की तस्वीर लगा सकते हैं। 
ALSO READ: ईसाई त्योहार क्रिसमस से जुड़ा इतिहास

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

Shrut Panchami 2026: श्रुत पंचमी व्रत क्या है, जैन धर्म में क्यों मनाते हैं?

मां विंध्यवासिनी: संकट हरने वाली 'कृष्ण की बहन' और उनके चमत्कारिक रहस्य

21 जून: जब साल का सबसे लंबा दिन रचता है इतिहास

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

Guru Pushya Yog 2026: 'गुरु-पुष्य अमृत योग' आज, जानें महत्व, पूजा विधि और 4 अचूक उपाय

अगला लेख