Hanuman Chalisa

क्रिसमस पर मन को लुभाएंगी ये कई चीजें...

Webdunia
क्रिसमस, सांता और गिफ्ट... 


 
बस क्रिसमस आ ही गया है। बाजार में क्रिसमस की रौनक दिखने लगी है, लोग खरीदारियां करने में जुटे हुए हैं। सबकी एक ही तमन्ना है कि हमारा घर सबसे अलग दिखे, हमारी ड्रेस यूनिक हो।




 

हम अच्छा-सा अच्छा गिफ्ट दें ताकि दूसरों को खुशी दे सकें, इस चाह ने दुकानों में भीड़ बढ़ गई दी है।
दुकानों पर सजे नए-नए ग्रीटिंग और क्रिसमस गिफ्ट और बाजार में बढ़ती लोगों की भीड़ उमंग व उत्साह को प्रकट करती है। ग्राहकों को लुभाने के लिए सभी जगह कुछ न कुछ नया किया गया है। 




आगे पढ़ें क्रिसमस पर विशेष सामग्री... 
 
 

क्रिसमस पर ड्रेस हैं खास : 


 

बाजारों में उपलब्ध क्रिसमस ड्रेस अपने नए कलेवर में सबको लुभा रहे हैं। बाजार में फ्रॉक और नाइट गाउन नए फैब्रिक और नए कलर में आए हैं। स्कीन टच गाउन और फेदर फ्रॉक खास डिमांड में हैं। इसके अलावा बुटीक वाले भी नए कैटलॉग के साथ तैयार हैं। बाजार में फ्रॉक और गाउन 500 से 5,000 रुपए तक की कीमत में उपलब्ध हैं।
 
 

आकर्षण का केंद्र सेंटा बेल : 


 

इस बार क्रिसमस के लिए बाजार में एक खास तरह की बेल छाई हुई है। ड्राइंग रूम या घर के मुख्य द्वार को आकर्षक बनाने के लिए यह बेल (घंटी) घर में सजावट के अनुसार बहुत पसंद की जा रही है। 
 
 

गिफ्ट के साथ सांताक्लॉज : 


 

क्रिसमस में सांताक्लॉज को बहुत शुभ माना जाता है। सभी चाहते हैं कि उनके घर सांताक्लॉज आएं, ऐसे में गिफ्ट बनाने वाली कंपनियों ने ऐसे गिफ्ट बाजार में उतारे हैं जिन पर किसी न किसी रूप में सांताक्लॉज बने हुए हैं। गिफ्ट के रूप में चीनी के मग को आकर्षक रूप से बनाया गया है। मग के हैंडल पर सांताक्लॉज का हेड लगा हुआ है और बाकी जगह पर सांताक्लॉज और क्रिसमस-ट्री बना हुआ है। इसकी कीमत 200 रुपए से शुरू होती है, फिर आप जैसा लेना चाहे। 
 
 

सेलिब्रेशन ग्रीटिंग : 


 

सेलिब्रेशन कोई-सा भी हो, ग्रीटिंग हमेशा अपना स्थान खोज ही लेते हैं, क्योंकि किसी को भी गिफ्ट के रूप में ग्रीटिंग कार्ड देना अलग ही महत्व रखता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार बाजार में कई आकारों के ग्रीटिंग्स लाए गए हैं। इसे पढ़ने वाले की रुचि को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह अपने बड़े आकार के कारण गिफ्ट देने के लिए और स्पेशल हो जाता है और ऐसे गिफ्ट को सभी संभालकर भी रखते हैं।
 
 

क्रिसमस कैप, कैंडल और जर्सी : 


 

क्रिसमस पर क्रिसमस कैप को विशेष रूप से पहना जाता है। लोगों के लिए स्पेशल सेंटा कैप बाजार में उपलब्ध हैं। मुख्यत: ये लाल रंग में हैं जिनकी कीमत 50 से 250 रुपए तक है। घर को सजाने के लिए नए-नए तरह कैंडल्स बाजार में मिल रहे हैं, जो कि 70 से लेकर 150 रुपए कीमत में उपलब्ध हैं। कई दुकानों में खासतौर से डिजाइनर कैंडल उपलब्ध हैं, जो शो-पीस का भी काम करेगी। इतना ही नहीं, इसके अलावा फैशन के इस दौर में सैंटा कैप और जर्सी की ढेर सारी वैरायटी बाजार में उपलब्ध है। इस बार सैंटा की कैप का क्रेज काफी दिखाई दे रहा है।
 
 

चॉकलेट व परफ्यूम भी हैं खास : 


 

ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए परफ्यूम का भी अच्छा संग्रह बाजार में उपलब्ध है। ये तरह-तरह की खुशबुओं में उपलब्ध हैं जिसकी कीमत 80 से 800 रुपए तक है। त्योहार को देखते हुए चॉकलेट्स भी नए पैकिंग में दुकानों पर मौजूद हैं। 
 
 

क्रिसमस का उत्साह : 


 

क्रिसमस का उत्साह लोगों के चेहरों पर स्पष्ट झलकता है। क्रिसमस कार्ड, सांताक्लॉज, क्रिसमस-ट्री और धार्मिक कैसेट्स खरीदने के साथ चमक रहीं खुशियों से घरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन का भी महत्व है। क्रिसमस की खुशी पकवानों के बिना अधूरी होती है। इसी कमी को पूरा करने के लिए घरों में पकवान बनने शुरू हो गए हैं। रम केक, जिंजर वाइन, डोनल्ड, सलोनी, मीठा, नमकीन सहित तरह-तरह के पकवान रोजाना रसोईघर में बनते नजर आ रहे हैं।


- आर.के.

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

03 August Birthday: आपको 3 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (3 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल