नेहरूजी और बाल दिवस से जुड़ी 9 रोचक बातें

Webdunia
1. स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उन्हें बच्चों से बेहद लगाव और प्रेम था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष उनके जन्मदिन को 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
 
2. नेहरूजी के बारे में सोचते ही उनकी 'नेहरू जैकेट' पहने हुए और उसमें गुलाब का फूल लगा हुआ दृश्य मन में उभरकर आने लगता है। दरअसल नेहरूजी को गुलाब का फूल बेहद पसंद था। 
 
3. नेहरूजी बच्चों को देश का सुनहरा भविष्य मानते थे।
 
4. नेहरूजी युवाओं का विकास चाहते थे इसलिए उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) और आईआईएम (IIM) जैसी संस्थाओं की स्थापना की।
 
5. बाल दिवस कई स्कूलों, ऑफिसों व अन्य संस्थाओं में विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया जाता है जिसमें बच्चे हिस्सा लेते हैं। कई स्कूलों में तो इस दिन बच्चों को पिकनिक पर ले जाया जाता है और उन्हें इस दिन प्रेरक फिल्में भी दिखाई जाती हैं।
 
6. भारत के अलावा बाल दिवस दुनियाभर में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। सबसे पहले जिस देश में बाल दिवस मनाया गया, वह भारत नहीं बल्कि तुर्की था जिसने 1920 में पहली बार 'बाल दिवस' मनाया।
 
7. बाल दिवस की नींव 1925 में रखी गई थी जिसके बाद 1953 में दुनियाभर में इसे मान्यता मिली।
 
8. यूएन (UN) ने 20 नवंबर को बाल दिवस मनाने की घोषणा की लेकिन यह विभिन्न देशों में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाने लगा। कुछ देशों में आज भी 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता है।
 
9. यह दिन बच्चों के बेहतर भविष्य और उनकी मूल जरूरतों को पूरा करने की याद दिलाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पाकिस्तान से युद्ध क्यों है जरूरी, जानिए 5 चौंकाने वाले कारण

घर की लाड़ली को दीजिए श अक्षर से शुरू होने वाले ये पारंपरिक नाम

Indian Street Food: घर पर कच्छी स्टाइल दाबेली कैसे बनाएं, जानें पूरी रेसिपी

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

लू लगने पर ये फल खाने से रिकवरी होती है फास्ट, मिलती है राहत

सभी देखें

नवीनतम

World Malaria Day: विश्व मलेरिया दिवस, जानें महत्व, इतिहास, लक्षण, कारण, उपचार और 2025 की थीम

बच्चों की कोमल त्वचा पर भूलकर भी न लगाएं ये प्रोडक्ट्स, हो सकता है इन्फेक्शन

ये 10 प्रेरक कोट्‍स बढ़ाएंगे मलेरिया के प्रति जागरूकता

विश्व मलेरिया जागरूकता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

नन्ही परी के लिए चुनिए 'स' अक्षर से शुरू सुंदर नाम, हर कोई जानना चाहेगा अर्थ

अगला लेख
More