Publish Date: Tue, 25 Nov 2025 (15:07 IST)
Updated Date: Tue, 25 Nov 2025 (15:44 IST)
Chhatisgarh news in hindi : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे को होमवर्क नहीं करने पर पेड़ से लटका दिया गया। इस दिल दहला देने वाली सजा से पूरे गांव में हड़ंकप मच गया। विकास खंड के शिक्षा अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
सूरजपुर के नारायणपुर में स्थित हंसवानी विद्या मंदिर में स्थित एक प्राइवेट स्कूल के 2 टीचर्स पर बच्चे को बुरी तरह से मारने का आरोप लगा है। स्कूल का होमवर्क नहीं करने पर 2 टीचरों ने मासूम को बेरहमी से पीटा। जब शिक्षकों का मन नहीं भरा तो उन्होंने उसे रस्सी से बांधकर पेड़ से लटका दिया।
एक स्थानीय गांव वाले ने बच्चे का पेड़ से लटके होने का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जैसे ही यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। गांव में हड़कंप मच गया।
इस मामले की भनक जैसे ही शिक्षा अधिकारी डीसी लकड़ा को लगी, वो फौरन मामले की छानबीन के लिए सूरजपुर पहुंच गए। जांच के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ समेत सभी प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। छानबीन के बाद वे आज शाम को 4 बजे जिला अधिकारी के पास रिपोर्ट सौंप देंगे।
प्रशासन ने साफ कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें