sundarkand

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (22:21 IST)
arrested 7 Naxalites : छत्तीसगढ़ के नक्सल (Naxal) प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों (Security forces)  ने 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने सुकमा में यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुकरम गांव के करीब सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

ALSO READ: Naxal attack in Chhattisgarh : सुकमा जिले में नक्सलियों ने ट्रक को IED से उड़ाया, CRPF कोबरा के 2 जवान शहीद
 
घेराबंदी कर नक्सलियों को गिरफ्तार किया : उन्होंने बताया कि जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गुरुवार को जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर के संयुक्त दल को गश्त में रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दल जब मुकरम गांव के करीब था तब कुछ संदिग्ध नक्सली वहां से भागने लगे। बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर
 
उन्होंने बताया कि सभी नक्सली, संगठन में मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षाबलों ने पकड़े गए नक्सलियों की तलाशी ली तब उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर में भाजपा को बड़ा झटका, प्रशांत भूषण चौथे राउंड के बाद भी सबसे आगे

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा आगे, सतीश पटेल ने बनाई बढ़त

योगी सरकार ने महिला कावड़ियों के लिए किए विशेष प्रबंध, जलाभिषेक करने उमड़ पड़ी नारीशक्ति

Weather Update: यूपी से राजस्थान तक भारी बारिश, 24 घंटे में 21 मौतें; इन राज्यों में IMD का अलर्ट

अगला लेख