नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान में बम की धमकी, रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (11:09 IST)
Bomb threat in plane : नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में बम होने की सूचना के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उड़ान को आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में 187 यात्री सवार थे।
 
रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान में बम होने की सूचना के बाद उसे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया है। हवाई अड्डा प्राधिकरण ने सुबह लगभग साढ़े 9 बजे पुलिस को सूचना दी कि उन्हें नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान ‘6ई812’ में बम होने की जानकारी मिली है।
 
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गया। विमान में सवार सभी 187 यात्रियों को नीचे उतारा गया है तथा विमान की तलाशी ली जा रही है।
 
सिंह ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान विमान की तलाशी ले रहे हैं। विमान की पूरी तरह तलाशी लेने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी दी जा सकेगी।
 
इससे पहले 24 अक्टूबर को कोलकाता से बिलासपुर आने वाले एलाइंस एयर के विमान में बम होने की सूचना के बाद बिलासपुर हवाई अड्डे पर उसकी तलाशी ली गई थी। हालांकि, बाद में यह सूचना अफवाह निकली।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

...तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा, भारत को लेकर ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला बयान

भारत में निर्मित जेनेरिक दवाओं से दुष्प्रभाव की घटनाएं ज्यादा

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

अगला लेख
More