Daily Horoscope
✕

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 नवंबर 2024 (14:08 IST)
Chhatisgarh news in hindi : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर हो गए। इस दौरान सुरक्षाबलों के 2 जवान भी घायल हुए हैं।
 
उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। इस दल में जिला रिजर्व बल (DRG), विशेष कार्य बल (STF) और सीमा सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह लगभग आठ बजे जब दल अबूझमाड़ क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों ने अभी तक घटनास्थल से 5 नक्सलियों के शव और बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। क्षेत्र में अभी दोनों के बीच मुठभेड़ जारी है तथा रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।
 
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं जिनकी हालत ठीक है और खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि उनके इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।
 
छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में इस साल अब तक 197 नक्सलियों को मार गिराया है। इससे पहले 8 नवंबर को राज्य के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta   
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

LIVE: उत्तराखंड में खाई में गिरी बस, 6 की मौत

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी गर्लफ्रेंड की बात, कौन है वो

जब गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गए राहुल गांधी, जहां मिले थे राजीव-सोनिया: सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा

अगला लेख