Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ चुनाव की तैयारी शुरू, जोगी कांग्रेस ने की चौथी सूची जारी

Webdunia
मंगलवार, 19 जून 2018 (12:49 IST)
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी की जनता कांग्रेस पार्टी ने 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है।
 
सोमवार को जनता पार्टी ने अपनी चौथी सूची जारी कर सात और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। इस तरह अब तक 37 प्रत्याशियो के नाम घोषित किए जा चुके हैं।
 
पार्टी प्रभारी महासचिव हामिद हयात दवारा जारी सात नामों की सूची में छः नए चेहरे हैं। सूची में परेश बागबाहरा ही पार्टी के एकमात्र पुराना चेहरा है।
 
पार्टी ने हाल ही में भाजपा से आई संकनी चंदरिया को भी टिकट दिया है। वे भाजपा की जिला उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर चुकी है। खल्लारी से परेश बागबारह, बालौद से अर्जुन हिरवानी, बैकुण्ठपुर से बिहारी रजवाड़े, बीजापुर से संकनी चंदरिया, दंतेवाड़ा से जया कश्यप, नारायणपुर से बलीराम कचलाम और बस्तर से सोनसाय कश्यप को टिकट दिया गया है।
 
पहले जारी की गई तीन सूचियों में क्रमशः 10,12 और 8 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए थे। आने वाले चुनाव में पार्टी प्रत्याशी परेश बागबाहरा ने इस चुनाव में अपनी जीत तय बताते हुए कहा की इस बार भी जनता पार्टी ही छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी। पार्टी की लोगों के बीच अच्छी छवि ही जनता पार्टी को जीत दिलाने में मदद करेगी।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

SIT जांच में बड़ा खुलासा, 40 दिनों में 70 बार चढ़ावे की चोरी, गिनती कक्ष में सुरक्षा मानकों की अनदेखी

इंदौर के खजराना सिविल अस्पताल के नाम पर दवाओं-उपकरणों की नहीं हुई कोई खरीदी, जानें पूरा सच

Top News 7 July: राम मंदिर चढ़ावा चोरी SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, ट्रंप की ईरान को धमकी

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

अगला लेख