Publish Date: Fri, 07 Dec 2018 (19:27 IST)
Updated Date: Fri, 07 Dec 2018 (20:30 IST)
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है, लेकिन सभी एक्जिट पोल पर नजर डालें तो यहां त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति भी बन सकती है।
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के मुताबिक भाजपा को 46, कांग्रेस 35, बसपा-छजकां 7 एवं अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक सी वोटर के मुताबिक राज्य में भाजपा को 35 से 43 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस बहुमत के करीब 40 से 50 सीटें हासिल कर सकती है। यहां 3 से 7 सीटें छजकां-बसपा गठबंधन को मिल सकती हैं।
इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के पोल के मुताबिक भाजपा को 21 से 31 सीटें मिल सकती हैं, जबकि 55 से 65 सीटें कांग्रेस को मिल सकती हैं। छजकां-बसपा गठबंधन को 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।
न्यूज नेशन के मुताबिक भाजपा को 38 से 42 और कांग्रेस को 40 से 44 सीटें मिल सकती हैं। छजकां-बसपा गठबंधन के खाते में 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं।