छत्तीसगढ़ में सरायपाली सीट का बसपा प्रत्याशी कांग्रेस में शामिल

Webdunia
रविवार, 11 नवंबर 2018 (15:10 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ की महासमुंद जिले की सरायपाली विधानसभा सीट के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी छविलाल रात्रे रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
 
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की रविवार को सरायपाली क्षेत्र के झलप में आयोजित चुनावी सभा में बसपा उम्मीदवार रात्रे ने पहुंचकर मंच से कांग्रेस में प्रवेश करने का ऐलान किया। उन्होंने मंच से उपस्थिति लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।
 
प्रदेश अध्यक्ष बघेल ने रात्रे का कांग्रेस प्रवेश पर स्वागत किया। बघेल ने राज्य के प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया से मंच से ही फोन पर बात भी करवाई। बघेल ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए रमन सरकार पर जमकर निशाना साधा और उस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी सत्ता में आते ही सभी चुनावी वादे पूरा करेगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

77वें जन्मदिन पर लगाए 77 पौधे, जनक दीदी ने दिया प्रकृति प्रेम का संदेश

दिल्ली में 20 फरवरी को शपथ समारोह, CM के नाम पर अब भी सस्पेंस

आतिशी का भाजपा पर सवाल, क्यों नहीं चुन पा रही मुख्‍यमंत्री का नाम

MP: कांग्रेस ने BJP पर लगाया प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप

अगला लेख
More