ramcharitmanas

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में सबसे अधिक प्रत्याशी रायपुर दक्षिण सीट पर

Webdunia
मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (17:01 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे एवं अंतिम चरण की 72 सीटों पर नाम वापसी के बाद शेष कुल 1101 उम्मीदवारों में से सबसे अधिक 46 प्रत्याशी रायपुर दक्षिण सीट पर चुनाव मैदान में हैं।


राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू ने मंगलवार को यहां बताया कि 72 सीटों पर नाम वापसी के बाद कुल 1101 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं, जिनमें सबसे अधिक 46 प्रत्याशी रायपुर दक्षिण सीट पर हैं। इसके बाद 37 प्रत्याशी रायपुर पश्चिम सीट पर तथा 33 प्रत्याशी बिलासपुर जिले की बिल्हा सीट पर हैं। उन्होंने बताया कि इन तीनों सीटों पर तीन-तीन ईवीएम मशीनें लगानी पड़ेंगी।

उन्होंने बताया कि इस चरण में 16 ऐसी सीटें हैं, जहां पर 16 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण दो-दो ईवीएम लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि भटगांव, अंबिकापुर, रायगढ़, कोरबा, लोरमी, तखतपुर, बिलासपुर, चन्द्रपुर, खल्लारी, कसडोल, भाटापारा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर उत्तर, धमतरी, दुर्ग शहर एवं कवर्धा सीटों पर भी दो-दो ईवीएम लगेंगी।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में सबसे कम 6 प्रत्याशी गरियाबंद जिले की बिन्द्रानवागढ़ सीट पर चुनाव मैदान में हैं जबकि इसके बाद 7 उम्मीदवार कोरबा जिले की रामपुर, इसी जिले की पाली तानाखार सीट पर 8 तथा भरतपुर सोनहत, धरमजयगढ़, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, पाटन एवं दुर्ग ग्रामीण सीट पर नौ-नौ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा आगे, सतीश पटेल ने बनाई बढ़त

Weather Update: यूपी से राजस्थान तक भारी बारिश, 24 घंटे में 21 मौतें; इन राज्यों में IMD का अलर्ट

LIVE: ByPoll Election Results : दतिया में भाजपा आगे, बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बढ़त

Top News 3 August: 3 राज्यों के उपचुनाव परिणाम, पप्पू यादव पर हमला, सावन का पहला सोमवार

दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई

अगला लेख