ramcharitmanas
✕

छत्तीसगढ़ के झालखम्हार में हुआ सर्वाधिक 96.55 प्रतिशत मतदान

Webdunia
बुधवार, 21 नवंबर 2018 (20:03 IST)
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने जमकर मताधिकार का प्रयोग किया गया। जिले में 84.3 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा बिन्द्रानवागढ़ का मतदान प्रतिशत 85.74 प्रतिशत और विधानसभा राजिम में 82.86 प्रतिशत रहा। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 86.87 और महिला मतदाताओं का प्रतिशत 84.65 रहा।
 
 
इसी प्रकार विधानसभा राजिम में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 83.38 और महिलाओं का 82.35 प्रतिशत रहा। विधानसभा बिन्द्रानवागढ़ के मतदान केंद्र क्रमांक 20 झालखम्हार में सर्वाधिक 96.55 प्रतिशत और मतदान केंद्र क्रमांक 12 डोंगरी में न्यूनतम 64.99 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसी तरह विधानसभा राजिम के मतदान केंद्र क्रमांक 14 पथर्री में सर्वाधिक 93.24 प्रतिशत एवं मतदान केंद्र क्रमांक 129 छुरा में न्यूनतम 59.81 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में एक लाख 80 हजार 45 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 89 हजार 615 पुरुष मतदाता तथा 90 हजार 430 महिला मतदाता शामिल हैं। राजिम विधानसभा में कुल एक लाख 74 हजार 576 मतदाताओं द्वारा वोट डाला गया। इनमें 86 हजार 570 पुरुष मतदाता एवं 88 हजार 6 महिला मतदाता शामिल है। इसी प्रकार जिले में मतदाताओं द्वारा कुल 3 लाख 54 हजार 621 वोट डाले गए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख