छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर पथराव

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (11:46 IST)
Chhatisgarh election news : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में अज्ञात लोगों ने राज्य सरकार में मंत्री और नवागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर पथराव कर दिया। इस घटना में मंत्री को चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं।
 
बेमेतरा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नवागढ़ विधानसभा के प्रत्याशी रुद्र कुमार गुरु बुधवार देर रात चुनाव प्रचार के बाद जब अपने कार्यालय जा रहे थे तब झाल गांव के करीब अज्ञात लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। इस दौरान कार में रूद्र गुरु और उनकी माता मौजूद थी।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में रूद्र गुरु और उनकी मां को चोट नहीं पहुंची, लेकिन काफिले में चल रहे उनके सुरक्षाकर्मियों को मामूली चोट आई है। उन्हें नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
 
जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि रूद्र गुरु के कार्यकर्ताओं के द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
कांग्रेस ने इस बार अहिवारा सीट से वर्तमान विधायक मंत्री गुरु रुद्र कुमार को नवागढ़ क्षेत्र से मैदान में उतारा है। पार्टी ने नवागढ़ से अपने मौजूदा विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे का टिकट काट दिया है। पूर्व मंत्री दयालदास बघेल नवागढ़ सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
 
कांग्रेस शासित राज्य में 20 सीटों पर पहले चरण का मतदान मंगलवार को समाप्त हो गया। शेष 70 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More