आज छत्तीसगढ़ में केजरीवाल, चुनावी राज्य में 5 माह में तीसरी यात्रा

Webdunia
शनिवार, 19 अगस्त 2023 (10:41 IST)
Chhatisgarh Election News : दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। चुनावी राज्य में यह 5 महीनों में उनकी तीसरी यात्रा है।
 
आप की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे और दोनों दोपहर 12 बजे रायपुर हवाई अड्डे के सामने जैनम मानस भवन में पार्टी कार्यकर्ता के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
 
हुपेंडी ने बताया कि इस मौके पर केजरीवाल छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए गारंटी कार्ड भी जारी करेंगे। इसमें इस बात का जिक्र है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह लोगों के लिए क्या-क्या काम करेगी।
 
हुपेंडी ने बताया कि आप के शीर्ष नेतृत्व के दौरे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बातचीत से विधानसभा चुनाव की तैयारी में मजबूत मिलेगी।
 
आम आदमी पार्टी ने 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमाई थी और 90 में से 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली थी। राज्य में इस वर्ष के अंत में चुनाव होने हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More