Hanuman Chalisa

इस बार छठ पूजा कब है? जानिए नहाय-खाय से लेकर खरना की डेट और मुहूर्त

Webdunia
Chhath Puja 2022
 
भारतभर मनाया जाने वाला भगवान सूर्यदेव की आराधना का पर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2022) वर्ष 2022 में 28 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। यह पर्व वर्ष में 2 बार मनाया जाता है। पहला चैत्र शुक्ल षष्ठी को और दूसरा कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। यह 4 दिनों तक चलने वाला पर्व है।

इसे अन्य कई नामों से भी जाना जाता है, जैसे- सूर्य षष्ठी पूजा, डाला छठ, छठ पूजा, छठी माई, छठ, छठ माई पूजा। इन दिनों संतान प्राप्ति एवं संतान के सुखी जीवन के लिए छठ पूजा की जाती है।  
 
धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाए जाने वाले छठ को मुख्य पर्व माना जाता है। यह पर्व खास कर बिहार, झारखंड तथा पूर्वी उत्तरप्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में दीपावली के बाद छठ पूजा का प्रारंभ होता है, जो कि प्रतिवर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से शुरू होता है।आइए जानते हैं वर्ष 2022 में छठ पूजा की मुख्य तिथियां- 
 
 
छठ पर्व की डेट्‍स- Chhath Puja Dates
 
छठ पूजा का पहला दिन-
 
28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार
तिथि तृतीया- नहाय खाय
सूर्योदय 06.30 ए एम पर
सूर्योस्त 05.39 पी एम पर
 
छठ पूजा का दूसरा दिन-
 
29 अक्टूबर 2022, शनिवार
तिथि चतुर्थी- लोहंडा और खरना
सूर्योदय 06.31 ए एम पर
सूर्योस्त 05.38 पी एम पर
 
छठ पूजा का तीसरा दिन-
 
30 अक्टूबर 2022, रविवार
तिथि षष्ठी- छठ पूजा, संध्याकालीन अर्घ्य
सूर्योदय 06.31 ए एम पर
सूर्योस्त 05.38 पी एम पर
 
छठ पूजा का चौथा दिन-
 
31 अक्टूबर 2022, सोमवार
तिथि सप्तमी- उषा अर्घ्य, 
सूर्योदय 06.32 ए एम पर
सूर्योस्त 05.37 पी एम पर
उगते हुए सूर्य को अर्घ्य, छठ पर्व का समापन, पारण का दिन।

Chhath Puja 2022

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

निर्जला एकादशी के दिन करें प्रमुख रूप से ये 5 उपाय तो मिलेगा सफलता और धन समृद्धि का आशीर्वाद

श्री गायत्री प्रकटोत्सव 2026: जानिए माता गायत्री से जुड़ी 5 अद्भुत और रोचक बातें

कर्क राशि में वक्री होंगे बुध, जानिए 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

महेश नवमी का इतिहास: कैसे हुई भगवान महेश की कृपा से माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति, जानें कथा और महत्व

मोबाइल नंबर और अंक ज्योतिष: जानिए कौन से अंक संयोजन बढ़ाते हैं चुनौतियां

अगला लेख