sawan somwar

छठ पूजा को बनाएं खास, लाल साड़ी को दें ये नए लुक

Webdunia
Chhath Puja Saree : इस साल छठ पूजा का पर्व 19 नवंबर  2023 को मनाया जाएगा लेकिन इस पर्व की तैयारियां कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती हैं। इस दिन छठी मैया की पूजा की जाती हैं और महाप्रसाद भी बनाया जाता है। इस पर्व पर ठेकुआ से लेकर कई तरह के विशेष फल भी छठी मैया को चढ़ाए जाते हैं। इस दिन महिलाएं सुंदर और नए वस्त्र पहनकर पूजा करती हैं।

इस पूजा में लाल रंग के वस्त्र का बहुत महत्व है। इसलिए छठ पूजा पर अधिकतर महिलाएं लाल साड़ी पहनकर तैयार होती हैं। आप भी इस छठ पूजा 2023 को स्पेशल बनाने के लिए लाल साड़ी के साथ कुछ नए लुक ट्राई कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इन नए red saree lookके बारे में...

1. महाराष्ट्रियन साड़ी : इस छठ पूजा आप महाराष्ट्रियन साड़ी या इस तरह का लुक तैयार कर सकती हैं। वी नैक ब्लाउज के साथ इस तरह की गोल्ड ज्वेलरी बहुत खास लगेगी। साथ ही अपनी साड़ी को स्पेशल बनाने के लिए आप अपनी ज्वेलरी से मैचिंग कमर बंद भी पहन सकते हैं। साथ ही मध्यम साइज़ की झुम्कियां इस साड़ी के साथ बहुत जचेंगी। 

2. रेड और ग्रीन का कॉम्बिनेशन : दरअसल रेड और ग्रीन कलर का कॉम्बिनेशन बहुत खास और एलिगेंट लगता है। इस लुक को बनाने के लिए आप aqua green या royal green कलर की ज्वेलरी वियर कर सकते हैं। इसके साथ ही आप मैचिंग कलर का क्लच या पोटली बैग भी केरी कर सकते हैं। इस लुक को एलिगेंट बनाने के लिए सिंपल टॉप्स या छोटे इयररिंग्स पेहेनें। सिंपल जुड़ा इस साड़ी के साथ बहुत क्लासी लगेगा। 

3. पार्टी टॉप के साथ साड़ी : अगर आप अपनी साड़ी को स्पेशल लुक देना चाहती हैं तो आप इस तरह गोल्डन पार्टी टॉप के साथ रेड साड़ी वियर कर सकती हैं। गोल्डन और रेड का कॉम्बिनेशन काफी रिच और ट्रेडिशनल होता है। इस लुक को खास बनाने के लिए सिंपल पार्टी क्रॉप टॉप को ब्लाउज की जगह वियर कर सकती हैं। आपको इस तरह के टॉप ऑनलाइन स्टोर पर आसानी से मिल जाएंगे।
ALSO READ: Chhath Puja 2023: साड़ी नहीं सूट से बनाएं छठ पूजा खास

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Kamika Ekadashi 2026 : सावन में कब है कामिका एकादशी? जानें क्यों खास है यह एकादशी, जानें पूजा विधि और कथा

बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–5 : तेजपत्ता)

श्रावण मास में करें ये 10 आसान उपाय, पूरे साल मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद

अगला लेख