Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Chhath Puja Rangoli: छठ पूजा 2023 के लिए 5 लेटेस्ट रंगोली डिजाइन

Advertiesment
हमें फॉलो करें chhath puja rangoli design
Chhath Puja Rangoli Design: छठ पर्व (chhath puja 2023) का आरंभ हो गया है और बिहार, उत्तर प्रदेश व झारखंड में इस त्यौहार का बहुत महत्व है। छठ पूजा के दिन महाप्रसाद बनाया जाता है और इस महिलाएं अपनी संतान के लिए व्रत रखती हैं। महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन ठेकुआ, डाभ नींबू और कद्दू जैसे कई तरह के प्राकृतिक मिठाई और फल का प्रसाद बनाया जाता है।

बिहार में दिवाली से ज्यादा छठ पूजा का महत्व है इसलिए इस दिन घरों को सुंदर रंगोली (rangoli design) से भी सजाया जाता है। अगर आप भी इस छठ पूजा 2023 अपने घर को सुंदर रंगोली से सजाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन आईडिया, चलिए जानते हैं इन simple chhath puja rangoli design को....
chhath puja rangoli design

1. इस छठ पूजा 2023 आप अपने घर के आंगन में यह सुंदर और सिंपल रंगोली बना सकते हैं। आप थाली की मदद इस रंगोली को सही तरह से बना सकते हैं। इसके लिए आप रंग को खाली फेविकोल की बोतल में भरकर रंगोली की डिजाइन तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस रंगोली को जितना चाहें उतना बड़ा भी बना सकते हैं।
chhath puja rangoli design

2. छठी मैया को प्रसन्न करने के लिए आप यह रंगोली भी बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली आपके घर के आंगन में बहुत सुंदर लगेगी। यह रंगोली बनाने के लिए आप किसी थाली की मदद लें। साथ ही फूलों को सही शेप देने के लिए चूड़ियों का इस्तेमाल करें। 
chhath puja rangoli design

3. इस छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को खुश करने के लिए यह रंगोली भी परफेक्ट है। छठ पूजा पर सूर्य के रंग यानी पीले रंग की रंगोली से आपके घर में रौनक आ जाएगी। इस रोंगोली को आप चूड़ी और स्केल की मदद से आसानी से बना सकते हैं। 
chhath puja rangoli design

4. सिर्फ एक ही कलर से आप इस तरह की सुंदर रंगोली बना सकते हैं। आप चूड़ी और थाली की मदद से रंगोली को शेप दें। फिर पेन या पेंसिल की मदद से इस तरह का डिजाइन बना सकते हैं। यह आपके आंगन में बहुत ब्राइट लगेगी। साथ ही आप चाहें तो लाल और नारंगी रंग को भी इस रंगोली में इस्तेमाल कर सकते हैं। 
chhath puja rangoli design

5. पीले और जामुनी रंग का कॉम्बिनेशन काफी यूनिक और वाइब्रेंट लगता है। इस रंगोली को आप पेन या पेन्सिल की मदद से बनाएं। साथ ही फेविकोल की बोतल में रंग भरकर आप इस रंगोली को आसानी से बना सकते हैं। इस रंगोली के लिए आपको सिर्फ 3 रंगों की ज़रूरत है। आप चाहें तो अपने पसंद के रंग भी शामिल कर सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कार्तिक पूर्णिमा व्रत पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व और कथा